लोकसभा चुनाव का छठा चरण- आज शाम तक थम जाएगा छठे चरण का चुनाव प्रचार,किन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला? देखें….

लोकसभा चुनाव का छठा चरण- आज शाम तक थम जाएगा छठे चरण का चुनाव प्रचार,किन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला? देखें….

लोकसभा चुनाव के छठे चरण का प्रचार गुरुवार शाम खत्म हो जाएगा। छठे दौर में 25 मई को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर वोटिंग होनी है। इसमें जम्मू-कश्मीर का अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र भी है, जहां मतदान तीसरे चरण की बजाय छठे चरण के लिए स्थगित कर दिया गया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी, निरहुआ, पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और मनोहर लाल समेत कई केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत का फैसला इसी चरण में ईवीएम में बंद हो जाएगा।

छठे चरण में जिन सीटों पर मतदान होना है उनमें उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की सभी 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, दिल्ली की सभी सात, ओडिशा की छह और झारखंड की चार सीटें शामिल है। वहीं सबसे कम जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर भी लोग वोट डालेंगे।

2019 में इन 58 में से 40 सीटें भाजपा ने जीती थीं। वहीं दूसरे स्थान पर बसपा के खाते में चार सीटें गई थीं जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था। पिछले चुनाव में इन 58 सीटों पर कुल 64.22% फीसदी वोट पड़े थे। सबसे ज्यादा 84.59 फीसदी मतदान पश्चिम बंगाल में हुआ था। वहीं, सबसे कम 8.98 फीसदी मतदान जम्मू-कश्मीर में दर्ज किया गया था।

और पढ़े  HC ने उठाए सवाल: जांच सीबीआई को सौंपी, 12वीं मंजिल से गिरीं दिशा, न चेहरे की हड्डी टूटी, न खून बहा
  • Related Posts

    बीसीसीआई की समीक्षा बैठक, कप्तान-कोच बोर्ड मुख्यालय पहुंचे,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

    भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल, टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर, मुख्य कोच गौतम गंभीर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण गुरुवार को…

    पहाड़ से मैदान तक आफत: अगले 4 दिन भारी बारिश के आसार, 12 से अधिक राज्यों में अलर्ट

    मध्य भारत के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र और उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो…