घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी शहर में चारों तरफ फैला है। कई लोग ऐसे हैं जिनके पास कनेक्शन नहीं है लेकिन उन्हें सिलिंडर मिल जा रहा। हालांकि उन्हें तय कीमत से ज्यादा पांच हजार रुपये तक देने पड़ रहे हैं। वहीं कई लोग ऐसे हैं जिनके पास कनेक्शन होने के बावजूद किल्लत के कारण ब्लैक में गैस सिलिंडर खरीदना पड़ रहा है। ये बातें बुधवार को अमर उजाला टीम की पतड़ताल में सामने आई।
गैस चूल्हा मरम्मत की एक दुकान पर सिलिंडर लेने के लिए लोग खड़े मिले। जानकारी करने पर पता चला कि साढ़े चार हजार रुपये में एक एलपीजी सिलिंडर बेचा जा रहा है। मूलरूप से गोंडा के रहने वाले अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने अतिरिक्त दाम में सिलिंडर लेने के लिए दो दिन पहले विक्रेता से संपर्क किया था। दो दिन बाद सिलिंडर दिए जाने की बात बोली गई है।








