कश्मीर में हालात सामान्य, हटाई गईं पाबंदियां और मोबाइल इंटरनेट बहाल, वाहनों का आवागमन आज से सामान्य

Spread the love

रान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की हत्या के बाद कश्मीर में पांच दिनों से बने तनावपूर्ण हालात शुक्रवार देर शाम सामान्य हो गए। प्रशासन ने सभी पाबंदियां हटा दी हैं। मोबाइल इंटरनेट बहाल कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने बताया कि यह फैसला हालात शांतिपूर्ण और नियंत्रण में रहने पर लिया गया है।

 

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को पूरी घाटी में गाड़ियों की फिर से सामान्य आवाजाही शुरू हो जाएगी लेकिन सुरक्षाबल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हालात पर कड़ी नजर रखेंगे। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को नमाज के बाद शिया समुदाय ने श्रीनगर शहर के सैदाकदल और रैनावारी, बांदीपोरा के गौंचीपोरा, शादीपोरा, इंद्रकूट और नौगाम सुंबल और उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के कलमपोरा में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए। किसी भी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है। अब कश्मीर में हालात सामान्य हो गए हैं।

डीजीपी और आईजीपी कश्मीर ने सुरक्षा प्रबंध जांचे
जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी नलिन प्रभात ने इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) कश्मीर वीके बिरदी, डीआईजी सेंट्रल रेंज (सीकेआर) राजीव पांडे, एसएसपी श्रीनगर संदीप चक्रवर्ती के साथ डाउनटाउन श्रीनगर में सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया।

डीजीपी ने जामिया मस्जिद श्रीनगर, हजरतबल दरगाह और पुराने शहर के नौहट्टा समेत अन्य संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का मूल्यांकन किया। डीजीपी ने अधिकारियों को लोगों की आवाजाही को आसान बनाने और धार्मिक गतिविधियों को शांति से पूरा कराने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए।


Spread the love
और पढ़े  जम्मू-श्रीनगर- काजीगुंड में ट्रक ने CRPF वाहन को मारी टक्कर, 5 जवान घायल, पुलिस जांच में जुटी
  • Related Posts

    कश्मीर में सीमा से सटी सीटों का भाजपा ने शुरू किया सर्वे, जनगणना के बाद परिसीमन संभव

    Spread the love

    Spread the loveचुनाव में अभी वक्त है, लेकिन कश्मीर में कमल खिलाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने कश्मीर में सीमा से सटे इलाकों की सीटों का…


    Spread the love

    नेपाल के रास्ते भारत पहुंच रहा है चीनी अखरोट, चिंता में जम्मू-कश्मीर के कारोबारी

    Spread the love

    Spread the loveजम्मू-कश्मीर का अखरोट 700-800 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं चीनी अखरोट 350-400 रुपये में बाजार में पहुंच रहा है। कीमत में करीब दोगुने के इस फर्क ने…


    Spread the love