सितारगंज: पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे विकास कार्यों पर आपत्ति लगाने से भड़के।

Spread the love

सितारगंज: पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे विकास कार्यों पर आपत्ति लगाने से भड़के।

नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे ने आज उप जिलाधिकारी कार्यालय पर अपने नगर वासियों के साथ धरना दिया उनका आरोप है कि लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी से जन हित के निर्माण कार्यों की फाइलें मंगा कर उस पर रोक लगा दी है उनका आरोप है कि यह राजनीतिक दबाव में अधिकारी उनको जनहित के विकास कार्य नहीं करने दे रहे हैं पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे ने अपने समर्थकों के साथ आज उप जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देकर उप जिलाधिकारी से तुषार सैनी से इसमें हस्तक्षेप कर न्याय की मांग की।

नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे ने काम ना होने पर आत्मदाह की धमकी दी है नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुवे ने आरोप लगाया है कि वर्षा काल शुरू होने बाली है उन्होंने कहा बोर्ड में प्रस्ताव जनहित के कार्य टाइल्स रोड नाली, मिट्टी भरान का कार्य जैसे प्रस्ताव को टीएस करने के लिए लोक निर्माण विभाग खटीमा अधिशासी अभियंता मोहन चंद ने लंबे समय से प्रस्ताव की फाइलें लटका कर रखी थी जब टेंडर प्रक्रिया चालू हुई तो उन फाइलों पर आपत्ति लगा दी उन्होंने आरोप लगाया कि नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी प्रियंका आर्या भी इस मिलीभगत में शामिल हैं उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी अधिकारी सरकार से वेतन लेने के बाद भी जनहित के कार्यों में रुकावट कर रहे हैं उन्होंने न्याय न मिलने पर धरना प्रदर्शन का आत्मदाह की धमकी दी है।


Spread the love
और पढ़े  रुद्रपुर- ट्रेन की चपेट में आने से टेंपो स्टैंड के मुंशी की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
  • Related Posts

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love

    पौड़ी- जनपद पौड़ी में चार स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, नदी उफान, भूस्खलन, बस हादसा और आग की घटनाओं पर परखा गया सिस्टम

    Spread the love

    Spread the love    आज मंगलवार को जनपद पौड़ी के चार अलग-अलग स्थानों पर आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान बस दुर्घटना, नदी का जलस्तर बढ़ने, जंगल में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *