पूर्व प्रधानमंत्री इमरान से मुलाकात कर जेल से बाहर आईं बहन उजमा, बोलीं- स्वास्थ्य ठीक, लेकिन उन्हें…

Spread the love

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनकी बहन उजमा खान ने मंगलवार को करीब एक महीने बाद रावलपिंडी की अदियाला जेल में मुलाकात की है। करीब 20 मिनट हुई मुलाकात के बाद उजमा खान ने बताया कि इमरान खान स्वास्थ्य हैं, लेकिन उन्हें मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा है। बता दें कि पाकिस्तान सरकार ने मंगलवार को इमरान खान की बहन को जेल में उनसे मिलने की इजाजत दे दी थी।

 

बहन ने मुलाकात के बाद दिया अहम अपडेट
इमरान खान से मुलाकात के बाद अदियाला जेल के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए उजमा ने कहा, उनकी सेहत ठीक है। मगर वो गुस्से थे। उन्होंने कहा कि ये मुझे मानसिक तौर पर परेशान कर रहे हैं। सारा दिन कमरे में बंद रखते हैं, थोड़ा सा बाहर निकलने की इजाजत है। किसी से कोई बातचीत नहीं। उन्होंने (इमरान खान) ने  कहा कि जो सबकुछ हो रहा है…. उसके लिए आसिम मुनीर जिम्मेदार है। मैं अपनी बहनों (अलीमा खान और नोरीन खान) से सलाह-मशविरा करने के बाद डिटेल में अपडेट दूंगी।

बता दें कि पिछले एक महीने से उनसे किसी को मिलने की इजाजत नहीं दी गई थी। लंबे समय से इमरान खान से उनके परिजनों को पाकिस्तान सरकार मिलने नहीं दे रही थी। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख से उनके परिवारवालों के लगातार मिलने से मना करने के कारण सोशल मीडिया पर यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह जिंदा हैं या मर गए। हालांकि अदियाला जेल अधिकारियों ने दावा किया कि उनकी सेहत अच्छी है।
पीटीआई ने गुरुवार को एक बयान में बताया था कि आज सरकार ने डॉ. उजमा को उनके भाई से जेल में मिलने की अनुमति दे दी। अगस्त 2023 से जेल में बंद 73 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर और राजनेता से उनके परिवार के सदस्यों को मिलने नहीं दिया जा रहा था। इस वजह से सोशल मीडिया पर अटकलें लगने लगी थीं कि क्या वह जिंदा भी हैं या नहीं। हालांकि, अदियाला जेल अधिकारियों ने दावा किया है कि इमरान स्वस्थ हैं। पूर्व पीएम के बेटे कासिम खान ने भी सोशल मीडिया पर सरकार से उनके पिता के जिंदा होने का सबूत पेश करने की मांग की थी। पीटीआई और खान की बहनों ने चेतावनी दी है कि सरकार उन्हें मिलने नहीं देती है या खान को कुछ होता है तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।

और पढ़े  बाढ़ का कहर: ओडिशा में महानदी का खतरा बढ़ा, असम में बाढ़ पीड़ितों को EMI से राहत

स्कूल और कॉलेज बंद
इस बीच पंजाब सरकार ने पीटीआई के विरोध-प्रदर्शन को रोकने के लिए अदियाला रोड पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। सरकार ने पहले ही रावलपिंडी और इस्लामाबाद में धारा 144 (चार या अधिक लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध) लगा रखी है। जेल के बाहर का लगभग 8 किलोमीटर का इलाका पूरी तरह से सील कर दिया गया है। पंजाब सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि 8 किलोमीटर का एक हिस्सा पूरी तरह से सील है। स्कूल और कॉलेज बंद हैं। निवासियों को इलाके से गुजरने के लिए अपना पहचान पत्र दिखाना पड़ रहा है।
पीटीआई समर्थित सांसद कानून का करें पालन

डॉन के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने पहले कहा था कि 27 अक्तूबर के बाद से किसी को भी इमरान या उनकी पत्नी बुशरा बीबी से मिलने की इजाजत नहीं दी गई है। आंतरिक राज्य मंत्री तल्लाल चौधरी ने मीडिया को चेतावनी दी कि चाहे वे इस्लामाबाद हाईकोर्ट (आईएचसी) या अदियाला जेल आएं, धारा 144 के तहत बिना भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पीटीआई समर्थित सांसदों से कानून का पालन करने का आग्रह किया।


Spread the love
  • Related Posts

    इथियोपिया में भूस्खलन से 14 लोगों की मौत,कई लापता, इथियोपिया में धार्मिक आयोजन के समय तबाही

    Spread the love

    Spread the loveइथियोपिया के अमहारा क्षेत्र में सोमवार सुबह भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। कई लोगों…


    Spread the love

    विधानसभा उपचुनाव नतीजे- बांकीपुर में दूसरे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे,दतिया में कांग्रेस आगे, मांजलपुर में कौन पीछे?

    Spread the love

    Spread the loveबिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। इसमें बिहार की बांकीपुर सीट पर भाजपा, राजद और जनसुराज…


    Spread the love