कर्नाटक CM पद से दिया इस्तीफा: राज्यसभा भी नहीं जाएंगे सिद्धारमैया, कांग्रेस आलाकमान को बताया आगे का प्लान

र्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद गुरुवार को कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें राज्यसभा सीट की पेशकश की थी। लेकिन उन्होंने विनम्रता से इसे ठुकरा दिया क्योंकि उनकी राष्ट्रीय राजनीति में कोई रुचि नहीं है।

 

लड़ाई जारी रखूंगा: सिद्धारमैया
उन्होंने कहा कि वह राज्य की राजनीति में ही बने रहेंगे, क्योंकि विधायक के रूप में उनका कार्यकाल अभी दो साल बाकी है। सिद्धारमैया ने कहा, जो लोग संविधान के खिलाफ काम करेंगे, मैं उनके खिलाफ लड़ाई जारी रखूंगा।

 

 

मेरा जीवन एक खुली किताब’
उन्होंने यह भी कहा कि अगले मुख्यमंत्री का फैसला कांग्रेस विधायक दल और पार्टी हाईकमान मिलकर करेंगे। सिद्धारमैया ने कहा, मैंने कभी पैसे के पीछे नहीं भागा और न ही संपत्ति बनाने की लालसा रखी। मेरा राजनीतिक जीवन एक खुली किताब की तरह है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में की इस्तीफे की घोषणा
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने डीके शिवकुमार, राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर और अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद शक्ति प्रदर्शन भी किया। इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा की। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिद्धारमैया ने कहा, विपक्ष ने मेरे खिलाफ कई झूठी कहानी फैलाई।

और पढ़े  एशियन गेम्स 2026: जापान-मलयेशिया जैसे देश भी क्रिकेट में हिस्सा लेंगे? सभी के स्क्वॉड-फॉर्मेट और देखें शेड्यूल
  • Related Posts

    तूफान का 24 घंटे पहले खुलेगा राज: वैज्ञानिकों ने खोजे चार संकेत, तटीय इलाकों में बचेंगी हजारों जानें

    अब वैज्ञानिक तूफानों के अचानक महा-विनाशकारी बनने की सटीक भविष्यवाणी 24 घंटे पहले कर सकेंगे, जिससे तटीय इलाकों में हजारों लोगों की जान बचाई जा सकेगी। हरीकेन हंटर्स के डेटा…

    बेटियों को जिस्मफरोशी से बचाने के लिए 7-12 साल में सगाई, गुजरात के वडिया की कड़वी हकीकत

    गुजरात के अहमदाबाद से लगभग दो सौ किलोमीटर दूर बनासकांठा जिले में बसा वडिया गांव आज भी ऐसी दर्दनाक और कड़वी सच्चाई से जूझ रहा है, जहां की लड़कियों के…