शुभांशु शुक्ला: लखनऊ में शुभांशु का ग्रैंड वेलकम, डेढ़ वर्ष बाद मिले मां-बेटे तो आंखें हुईं नम

Spread the love

 

अंतरिक्ष यात्रा से लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज अपने गृहजनपद पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उनका स्वागत किया। उनके माता-पिता व परिजनों के साथ लखनऊवासी उनके स्वागत को आतुर हैं। उनके मोहल्ले त्रिवेणी नगर में जश्न का माहौल है। लखनऊ शहर में चारों ओर ‘शुभांशु- नेशनल हीरो’ के पोस्टर्स लगे हैं।

डेढ़ वर्ष बाद मिला बेटा तो आंखें हुईं नम

अंतरिक्ष से लौटने के बाद प्रथम लखनऊ आगमन पर जहां एक तरफ शुभांशु के स्वागत के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा। वहीं दूसरी तरफ करीब डेढ़ वर्ष से बेटे का इंतजार कर रही मां से जब बेटा मिला तो उनकी आंखें नम हो गईं।

 

स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ के लाल के नगर आगमन पर उनका स्वागत करने के लिए सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान उनके साथ गाड़ी पर सुषमा खर्कवाल, उनके माता-पिता, पत्नी और बेटा मौजूद रहा।

 

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का बच्चों ने किया ग्रैंड वेलकम

सीएमएस स्कूल में बच्चों ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का ग्रैंड वेलकम किया। अलग-अलग प्रस्तुतियां दीं। उनके स्वागत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।


Spread the love
और पढ़े  हादसा: प्रधानमंत्री आपदा कोष से मृतकों के परिजन को दो लाख और घायलों को 50 हजार मुआवजा, खोज अभियान जारी
  • Related Posts

    गाजियाबाद- 500 झुग्गियों में लगी भीषण आग, एक-एक कर फटे सिलिंडर, सभी लापता बच्चे मिले

    Spread the love

    Spread the loveगाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनवानी गांव में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में 500 से अधिक झुग्गियां देखते ही देखते…


    Spread the love

    एशियन चैंपियन तान्या चौधरी खेत में काट रहीं फसल, आठ गोल्ड सहित 15 से ज्यादा मेडल

    Spread the love

    Spread the loveबागपत जिले के गांधी गांव की एशियन चैंपियन हैमर थ्रो खिलाड़ी तान्या चौधरी ने संघर्ष के दम पर खेल जगत में अपनी पहचान बनाई है। अब तक वह…


    Spread the love