जानकी घाट स्थित राधा मोहन कुंज में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का आयोजन

Spread the love

अयोध्या के जानकी घाट स्थित राधा मोहन कुंज में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।जिसमे मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भी आयोजन होगा।यहां कार्यक्रम 25 नवंबर से 2 दिसम्बर तक निरंतर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चल रहा है। जिसमें दूरदराज के भक्तगण बड़ी संख्या में शामिल हुआ है।जिसकी जानकारी देते हुए मंदिर के सेवक बालकृष्ण शरण ने बताया कि यह 8 दिवसीय कार्यक्रम है। श्री राधा सर्वेश्वर भगवान का यहां प्राण प्रतिष्ठा हो रहा है अयोध्या में राधा कृष्ण भगवान का ऐसा दर्शनीय स्थल कोई नहीं है।और एक निंबारकी की परंपरा का कोई मंदिर नहीं था। पूजा गुरुदेव जी ने जब जगतगुरु बने थे तो आपने प्रथम संकल्प यही लिया था कि अयोध्या में भी श्री राधा कृष्ण का भव्य मंदिर का निर्माण करवाएंगे। और वही यह शुभ अवसर आ गया है। अगहन मास का यह पवित्र महीना भगवान का यह महीना विभूति कही जाती है. और वैसे भी 12 मासों में आगन का महीना सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। उसमें भी भगवान श्री राम के विवाह पंचमी को उसी दिन हमारे ठाकुर जी का प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त निश्चित किया गया है। 28 तारीख को तो प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। और इसी प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में यहां पर 208 ब्राह्मणों के द्वारा श्रीमद् भागवत का पाठ करवाया जा रहा है. और जिसका संस्कार चैनल पर प्रसारण लाइव हो रहा है. यह कथा पूज्य जगतगुरु निंबाड़ाचार्य पीठाधीश्वर राधा मोहन शरण देवाचार्य जी के द्वारा इस सारे कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में अयोध्या के सभी संत महंत सम्मिलित होंगे.

और पढ़े  अयोध्या- 25 जुलाई से नई व्यवस्था लागू,अब चढ़ावा 8 सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, हर चरण की वीडियोग्राफी

Spread the love
  • Related Posts

    अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जा रहा था आबान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की…


    Spread the love

    संभल हिंसा : 199 गवाहों ने खोलीं परतें तो सामने आई हिंसा की पूरी कहानी, रिपोर्ट में हुए बड़े खुलासे

    Spread the love

    Spread the loveविधानमंडल के दोनों सदनों में रखी गई संभल हिंसा जांच आयोग की रिपोर्ट में कई अहम खुलासे किए गए हैं। आयोग ने जांच में हिंसा को अचानक हुई…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *