श्री झंडेजी मेला:- झंडे जी के आरोहरण के साथ ऐतिहासिक मेला हुआ शुरू, इस बार हरभजन सिंह चढ़ाएंगे दर्शनी गिलाफ

Spread the love

श्री झंडेजी मेला:- झंडे जी के आरोहरण के साथ ऐतिहासिक मेला हुआ शुरू, इस बार हरभजन सिंह चढ़ाएंगे दर्शनी गिलाफ

श्रीझंडेजी के आरोहण के साथ आज से दून का ऐतिहासिक मेला शुरू हो जाएगा। सुबह से ही श्रीझंडेजी के आरोहण के लिए दरबार साहिब में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह सात बजे से पूजा की प्रक्रिया शुरू हुई और झंडे जी पर गिलाफ चढ़ाने का काम शुरू हो गया है। इस बार पंजाब के होशियारपुर निवासी हरभजन सिंह पुत्र हरीसिंह को दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का अवसर मिला है।

मेले को लेकर देशभर से कई संगतें दून पहुंची हैं। दोपहर बाद श्रीझंडेजी के आरोहण की प्रक्रिया शुरू होगी। श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति गुरु के बताए मार्ग पर चलता है, उसे पृथ्वी पर ही स्वर्ग की अनुभूति हो जाती है। इस दौरान संगतों ने श्रीगुरुराम राय महाराज के शबद का सिमरन किया।

सड़कों पर उमड़े श्रद्धालु, चले भंडारे-
श्रीझंडेजी के आरोहण से पूर्व श्रीदरबार साहिब में और दून की सड़कों पर श्रद्धालु उमड़ पड़े। श्रीदरबार साहिब से स्कूल-कॉलेज की संगतें लगातार पहुंचती रहीं। सहारनपुर रोड पर कई जगह भंडारे आयोजित किए गए। इनमें बड़ी संख्या में संगतों ने प्रसाद ग्रहण किया। आज मेले के दौरान श्रीदरबार साहिब में आठ बड़े और चार छोटे लंगर लगाए जाएंगे।

8 से अधिक जगहों पर ठहरीं संगतें-
करीब एक सप्ताह पहले ही दून में संगतें पहुंचनी शुरू हो गई थीं। दून में श्रीगुरुराम राय के आठ से अधिक स्कूलों में इन संगतों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। ऐतिहासिक मेले के लिए पंजाब, हरियाणा, यूपी के साथ ही देश के कोने-कोने से संगतें पहुंची हैं।

और पढ़े  ऑपरेशन सिंदूर- इंटरनेट स्पीड का बना विश्व रिकॉर्ड, 1.02 मिलियन GB / सेकंड, पलक झपकते नेटफ्लिक्स की पूरी लाइब्रेरी डाउनलोड

लगी एलईडी स्क्रीन, लाइव प्रसारण देख सकेंगे श्रद्धालु-
श्रीझंडेजी मेले के दौरान श्रीदरबार साहिब परिसर में पांच एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर श्रीझंडेजी के आरोहण और इसकी प्रक्रिया का लाइव प्रसारण किया जा रहा है।

आज के कार्यक्रम-
– सुबह सात बजे से श्रीझंडेजी को उतारा गया।
– 9 बजे श्रीझंडेजी को स्नान कराया गया।
– 10 बजे से गिलाफ चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले सादा गिलाफ, फिर शनील का गिलाफ और सबसे बाद में दर्शनी गिलाफ चढ़या जाएगा।
– दोपहर एक बजे तक शनील गिलाफ चढ़ाया जाएगा।
– दोपहर 2 से 4 बजे तक श्रीझंडेजी का आरोहण होगा।


Spread the love
  • Related Posts

    ब्रेकिंग- सुरक्षा में सेंध… लगाया गया लॉकडाउन, खामेनेई ने हाल ही में दी थी मार डालने की धमकी

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास और अमेरिका की सबसे सुरक्षित बिल्डिंग व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। यहां मंगलवार को नॉर्थ लॉन में सेफ्टी…


    Spread the love

    शुभशु शुक्ला की हुई वापसी: वापसी पर बोले PM मोदी- पृथ्वी पर आपका स्वागत है,आपने करोड़ों सपनों को प्रेरित किया

    Spread the love

    Spread the love     पीएम मोदी बोले- यह गगनयान मिशन की दिशा में मील का पत्थर पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला के सकुशल धरती पर लौट आने पर खुशी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *