Shibu Soren: आज झारखंड पहुंचेगा शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर, कल नेमरा गांव में होगा अंतिम संस्कार

 

 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर है। उनका पार्थिव शरीर आज शाम छह बजे झारखंड लाया जाएगा। अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रामगढ़ जिले के नेमरा में 5 अगस्त को 3 बजे किया जाएगा। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को उनका पार्थिव शरीर सबसे पहले रांची के मोरहाबादी स्थित आवास पर लाया जाएगा। मंगलवार सुबह झामुमो के पार्टी कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को झारखंड विधानसभा ले जाया जाएगा, जहां जनप्रतिनिधि और अधिकारी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

राज्य सरकार ने शिबू सोरेन के सम्मान में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान सभी सरकारी आयोजनों को रद्द कर दिया गया है और राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। चार और पांच अगस्त को सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा में भी गहरा शोक व्याप्त है। रांची के हरमु स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी का झंडा झुका दिया गया। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने स्वयं झंडा उतारा। उन्होंने कहा कि झारखंड ने एक महान जननेता को खो दिया है। पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी इस क्षति को अपूरणीय बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

 

और पढ़े  रांची में बड़ा हादसा: पानी टंकी का टावर गिरा, मलबे में दबकर 2 मजदूरों की मौत, 3 को किया गया रेस्क्यू
  • Related Posts

    रांची में बड़ा हादसा: पानी टंकी का टावर गिरा, मलबे में दबकर 2 मजदूरों की मौत, 3 को किया गया रेस्क्यू

    झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार शाम पुराने पानी टंकी के टावर को गिराने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। टावर अचानक ढह गया और उसके मलबे में दबकर दो…

    निधन: झारखंड के शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन

    झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने रविवार को इसकी जानकारी दी। पार्टी ने कहा, JMM के सीनियर…