भारत vs पाकिस्तान लाइव मैच: भारत-पाकिस्तान के बीच दुबई में शुरू हुआ महामुकाबला,इमाम-बाबर क्रीज पर, शमी ने पांच वाइड फेंकीं

Spread the love

 

चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में मुकाबला खेला जा रहा है। पाकिस्तान को अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला मैच जीता था। ऐसे में भारतीय टीम की नजर लगातार दूसरा मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने पर है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

 

 

महामुकाबला शुरू

भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबे की शुरुआत हो चुकी है। फखर जमां की जगह टीम में आए इमाम उल हक और बाबर आजम क्रीज पर हैं। शमी ने पहले ओवर में गेंदबाजी की। उन्होंने पहले ओवर में पांच वाइड गेंदें फेंकीं और कुल 11 गेंदें फेंकीं। इसके अलावा एक रन इमाम ने भाग कर लिया। पहले ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर बिना विकेट गंवाए छह रन है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी।

पाकिस्तान: इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

 पाकिस्तान ने जीता टॉस

भारत के खिलाफ महामुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तान के कप्तान रिजवान ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। चोटिल फखर जमां की जगह इमाम उल हक खेल रहे हैं। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। रोहित ने कहा कि वह टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का ही फैसला लेने वाले थे। इसलिए टॉस हारने का उन्हें नुकसान नहीं हुआ है।


Spread the love
  • Related Posts

    हार्दिक पांड्या के खिलाफ FIR दर्ज, जीत के जश्न के दौरान तिरंगे के अपमान का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveभारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बाद स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक नए विवाद में घिर गए हैं। उनके खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान…


    Spread the love

    टी20 विश्व कप 2026- इतने सालों में 150 प्रतिशत बढ़ी विश्वकप की इनामी राशि, विजेता टीम को मिले इतने रुपये

    Spread the love

    Spread the love  टी20 विश्व कप 2026 का संस्करण समाप्त हो गया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत चैंपियन भारत का सामना न्यूजीलैंड से हुआ। भारतीय…


    Spread the love