शाहजहांपुर- गलत शॉर्टकट रास्ता टूरिस्ट बस को ले गया खंती में,यात्रियों को मामूली चोटें

Spread the love

 

शाहजहांपुर के तिलहर-निगोही मुख्य मार्ग पर डडिया गांव के पास आज सुबह एक यात्री बस गहरी खाई में गिर गई। नेपाल बॉर्डर के कृष्णानगर से चंडीगढ़ जा रही इस बस में लगभग 54 यात्री सवार थे। यह घटना गुरुवार सुबह 2 से 3 बजे के बीच हुई।”
“बस के खाई में गिरने के बाद यात्रियों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस हादसे में बस चालक, परिचालक और दो अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। किसी भी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।”

“बस चालक अमनदीप ने बताया कि वह अमन टूरिस्ट की बस से नेपाल बॉर्डर के कृष्णानगर से बलरामपुर होते हुए चंडीगढ़, पंजाब जा रहा था। बस में महिलाएं, बच्चे और पुरुष सहित कुल 54 यात्री सवार थे।”

“घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय बिरसिंहपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से बस को खाई से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। खबर लिखे जाने तक बस को खाई से बाहर नहीं निकाला जा सका था। आसपास के ग्रामीण और यात्री भी बस को निकालने में मदद कर रहे थे।”


Spread the love
और पढ़े  मसूरी के नाहल से 6 लोग देश विरोधी गतिविधियों में गिरफ्तार, गांव में भारी पुलिसबल तैनात, IB से मिला इनपुट
  • Related Posts

    मुरादाबाद में भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, नैनीताल निवासी समेत 4 युवकों की मौत

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रामपुर की तरफ से आ रही कार ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। उनकी पहचान नैनीताल जिले के…


    Spread the love

    गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा, मेरठ से प्रयागराज का सफर होगा आसान, जानें..

    Spread the love

    Spread the loveप्रयागराज-मेरठ के बीच 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। रविवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ मनोज कुमार ने मेरठ में निरीक्षण…


    Spread the love