शाहजहांपुर- डीएम की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के (ASD) वोटर्स के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक संपन्न

 जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR)2026 के (ASD) वोटर्स के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने मृतक 47477, अनुपस्थित 14902, डुप्लीकेट 14666, परमानेंट शिफ्टेड 60734 अन्य प्रकार के 1077 कुल(ASD)वोटर्स की 01 लाख 38 हजार 856 की सूची उपलब्ध कराते हुए अपेक्षा की है कि राजनैतिक दलों के पदाधिकारी अपने बीएलए के माध्यम से सूची का सत्यापन कर ले जिससे गलत नामों को मतदाता सूची से हटाया जा सके।

शाहजहांपुर- डीएम की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के (ASD) वोटर्स के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक संपन्न

जिलाधिकारी ने कहा कि 30 नवंबर तक सत्यापन कर अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि जो भी बीएलओ ने फार्म वितरित किए हैं उन्हें प्राथमिकता पर भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने बताया जो भी व्यक्ति फॉर्म भर कर जमा नहीं करेगा उसका नाम सूची में शामिल नहीं हो सकेगा इसीलिए सभी को फॉर्म भरकर जमा करना अनिवार्य है। एसआईआर के जरिये विधान सभा निर्वाचक नामावली को पारदर्शी एवं त्रुटि रहित बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र सहित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों मौजूद रहे।

और पढ़े  अयोध्या- 1.35 करोड़ से बने संस्कृत महाविद्यालय के भवन का रक्षा मंत्री ने किया लोकार्पण
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…