शाहजहांपुर- ईमानदारी हो तो ऐसी: बस में छूटे 4 लाख रुपये के गहने, परिचालक ने आधार कार्ड के जरिए महिला को खोजकर सौंपे

Spread the love

शाहजहांपुर में बरेली मोड़ से बंथरा के बीच सफर के दौरान तिलहर के गांव पिगरा-पिंगरी निवासी आरती का बैग रोडवेज की बस में छूट गया। महिला परिचालक नीतू को बैग मिला तो उसमें गहने भरे थे। बैग में मिले आधार कार्ड को रजिस्ट्री के माध्यम से भेजकर आरती को बुलाया और करीब चार लाख रुपये के गहने वापस कर दिए गए।

20 अक्तूबर को अभिताश शर्मा की पत्नी आरती शर्मा अपने परिवार के साथ बरेली मोड़ से बंथरा जाने के लिए रोडवेज बस में सवार हुई थी। गांव आने पर वह परिवार समेत बस से उतर गई और गहनों से भरा बैग छोड़ गई। उसी सीट पर बैठे एक अन्य युवक को बैग मिला तो उसने बस की महिला परिचालक नीतू देवी निवासी मल्हपुर कांट के सुपुर्द कर दिया। शाम में बस लेकर आईं नीतू ने पूरी जानकारी एआरएम अरुण कुमार को दी। अफसरों की उपस्थिति में बैग खोला गया। जिसमें आभूषण और आधार कार्ड मिला।

 

नीतू ने आधार कार्ड को महिला के पते पर रजिस्ट्री भेजी, साथ ही उस पर अपना नंबर भी लिख दिया। डिपो प्रभारी सुशील त्रिवेदी ने बताया कि आरती को रजिस्ट्री मिलने के बाद उसने नीतू से कॉल पर बात की। गुम जेवर मिलने पर उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रविवार को आरती को रोडवेज बस अड्डे पर बुलाया गया। आरती, उनके पति अभिताश, सास व भाई आईं। अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में उन्हें जेवर वाला बैग वापस कर दिया गया।


Spread the love
और पढ़े  यूजीसी, सवर्णों और कार्यकर्ताओं की नाराजगी, UP में फिर फतह हासिल करने को ये है RSS-BJP का नया फार्मूला
  • Related Posts

    मुरादाबाद में भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, नैनीताल निवासी समेत 4 युवकों की मौत

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रामपुर की तरफ से आ रही कार ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। उनकी पहचान नैनीताल जिले के…


    Spread the love

    गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा, मेरठ से प्रयागराज का सफर होगा आसान, जानें..

    Spread the love

    Spread the loveप्रयागराज-मेरठ के बीच 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। रविवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ मनोज कुमार ने मेरठ में निरीक्षण…


    Spread the love