अयोध्या- पुणे से 3 हजार श्रद्धालुओं का ऐतिहासिक जत्था अयोध्या पहुँचा

 

रामदासभाऊ दाभाडे व महेंद्र भाडळे के नेतृत्व में रामलला के दिव्य दर्शन
पुणे जिले से जिला परिषद के लोकप्रिय सदस्य रामदासभाऊ दाभाडे और उप सरपंच महेंद्र भाडळे के नेतृत्व में लगभग 3000 श्रद्धालुओं का विशाल तीर्थ जत्था पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर आज भव्य अयोध्या धाम में पहुँचा।
अयोध्या की सीमा में प्रवेश करते ही पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
रामदासभाऊ दाभाडे ने भावपूर्ण शब्दों में कहा—
“आज का दिन हमारे जीवन का अमूल्य क्षण है। नवनिर्मित भव्य राम मंदिर में चल रहे उत्सव के हम प्रत्यक्ष साक्षी बने—यह पुण्य अवसर सौभाग्य की चरम अनुभूति कराता है। इस आस्था-यात्रा को सफल और भव्य बनाने के लिए हम उत्तर प्रदेश सरकार तथा महाराष्ट्र सरकार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।”
जत्था प्रमुखों ने बताया कि पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह अद्वितीय रहा। अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन कर सभी श्रद्धालु भाव-विह्वल हो उठे और इस दिव्य अनुभव को अपने जीवन का सबसे पवित्र पल बताया।
अयोध्या पहुँचते ही यात्रा दल का अनेक स्थानों पर स्वागत हुआ, और इस ऐतिहासिक यात्रा ने पुणे से लेकर अयोध्या तक आस्था का अद्भुत संदेश दिया।

और पढ़े  देहरादूनमंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार: जेल में ही मनेगी साहू की दिवाली, प्रेस कॉन्फ्रेंस में होंगे कई अहम खुलासे
  • Related Posts

    UP- राष्ट्रपति भवन में तैनात जवान पर हमले के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, दूसरा भी पकड़ा गया

    उत्तरप्रदेश के बागपत जिले में पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो वांछित संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन संदिग्धों पर राष्ट्रपति भवन में तैनात एक सुरक्षा गार्ड पर हमला…

    एक गांव, 3 दोस्त और तीन चिताएं: एक साथ दारू पीने के बाद गई जान, शराब के इस ब्रांड की बिक्री पर लगी रोक

    यूपी के एटा में तीन युवकों की शराब पीने के बाद मौत से किशोरपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। तीनों जिगरी दोस्तों की चिताएं पास-पास लगाई गईं। जीतू और…