शाहजहांपुर: भीषण हादसा- ट्रक-ऑटो की टक्कर से गंगा स्नान करने जा रहे 12 श्रद्धालुओं की मौत।

Spread the love

शाहजहांपुर: भीषण हादसा- ट्रक-ऑटो की टक्कर से गंगा स्नान करने जा रहे 12 श्रद्धालुओं की मौत।

थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव दमगड़ा से गंगा स्नान करने के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को ट्रक ने टक्कर मार दी। भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे अल्हागंज के गांव सुगसुगी के पास बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर हुआ। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
बताया जा रहा है कि ऑटो में 12 लोग ही सवार थे। हादसे में ऑटो चालक समेत सभी मौत हो गई है। हादसे के बाद डीएम उमेश प्रताप सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा और जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बताया जा रहा है कि कोहरे की वजह से हादसा हुआ है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि गांव दमगड़ा के लोग ऑटो से गंगा स्नान करने फर्रुखाबाद के पांचाल घाट जा रहे थे। अल्हागंज के गांव सुगसुगी के पास बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो में सवार आठ पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चे की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है। उसका चालक फरार हो गया है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

और पढ़े  अयोध्या- नववर्ष पर श्रीराम मंदिर के शिखर पर नया ध्वज आरोहित

Spread the love
  • Related Posts

    मथुरा हिंसा- फरसे वाले बाबा के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, DM ने की बड़ी घोषणा, ट्रक चालक की मौत

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर की मौत के बाद भड़की भीड़ ने दिल्ली हाईवे जाम कर पथराव किया, जिससे दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के प्रयासों…


    Spread the love

    अयोध्या- रामलला के दरबार पहुंची ‘लखनऊ सुपर जायंट्स’ की टीम, कप्तान ऋषभ पंत ने विधिवत पूजा-अर्चना की

    Spread the love

    Spread the loveआईपीएल शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की 20 सदस्यीय टीम अयोध्या पहुंची। जहां खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने रामलला के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। टीम के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *