शाहजहांपुर: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई,100 साल की वृद्धा की मौत, 6 लोग घायल

 

 

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में मैलानी मार्ग पर रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 100 वर्षीय महिला की मौत हो गई। कार में सवार छह लोग घायल हो गए।

लखीमपुर खीरी जनपद के थाना निघासन के गांव लुधौरी निवासी 65 वर्षीय रामखिलावन, अपनी मां 100 वर्षीय विद्या देवी, गांव की 70 वर्षीय फूला देवी, 35 वर्षीय कविता देवी, आयुष (7),  असलम के साथ कार से पूरनपुर के गांव सबलापुर के लिए जा रहे थे। कार अलीमुद्दीन चला रहे थे।

यह लोग खुटार मैलानी रोड पर बाबा चौराहे के कुछ आगे पहुंचे। तभी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में विद्या देवी की मौत हो गई।  घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

और पढ़े  मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की
  • Related Posts

    भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका

    रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो…

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…