शाहजहांपुर- वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने की मीडिया से वार्ता 

Spread the love

त्तरप्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मीडिया से वार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भ्रष्टाचार और घोटालों की चर्चा होती थी। अब विकास और नवाचार पर ध्यान है। सरकारी योजनाओं का लाभ डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से सीधे लोगों के खातों में पहुंच रहा है।”खन्ना ने कहा आयुष्मान भारत योजना के जरिय अब लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। उन्होंने मेक इन इंडिया की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि भारत अब आयात पर निर्भर नहीं है, बल्कि निर्यात में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश 53 हजार सात करोड़ रुपए का ब्याज देता है। मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों के लिए कर्ज लेना आवश्यक है। एक्सप्रेस-वे जैसी परियोजनाएं कर्ज के बिना संभव नहीं हैं। खन्ना ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं। उत्तर प्रदेश में एक लाख 12 हजार करोड़ रुपये का पूंजी निवेश है। इससे नई संपत्ति और रोजगार सृजन हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश ने अब तक लिए गए सभी कर्ज समय पर चुका दिए हैं।

वित्त मंत्री ने 11 वर्ष की उपलब्धियों पर लगायी गई
प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने महानगर के जिला सहकारी बैंक में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित एक भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी सेवा, सुशासन’, ग़रीब कल्याण और ‘सशक्त भारत’ की थीम पर केंद्रित है और इसे भाजपा शाहजहाँपुर महानगर द्वारा आयोजित किया गया है।
इस प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं और नीतियों को प्रदर्शित किया गया है, जिनमें डिजिटल इंडिया, जन धन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, आत्मनिर्भर भारत, और आयुष्मान भारत जैसी ऐतिहासिक पहलें शामिल हैं। इन योजनाओं ने पिछले 11 वर्षों में आम जनता के जीवन में बड़ा परिवर्तन लाया है।

और पढ़े  अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जा रहा था आबान

Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर के सीईओ के लिए इंटरव्यू शुरू, आवेदकों में पूर्व डीएम-एसपी भी, पूछे गए 34 सवाल

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर के सीईओ पद के लिए प्रशासनिक अनुभव के साथ अभ्यर्थियों की भगवान राम के प्रति आस्था भी परखी जा रही है। मंगलवार को शुरू हुए साक्षात्कार के…


    Spread the love

    राममंदिर CEO पद के इंटरव्यू में आवेदकों से पूछे ये सवाल- शराब पीते हैं, मांसाहारी हैं, जनेऊ पहनते हैं?’

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए मंगलवार, 11 अगस्त को इंटरव्यू शुरू हुए। पहले दिन तीन पूर्व भारतीय…


    Spread the love