शाहजहांपुर: काल बनी हाईटेंशन लाइन- करंट से 3 युवकों की गई जान, पांच मजदूर झुलसे, ट्रैक्टर के पहिये फटे

 

शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र के तिलौआ गांव में सोमवार को सुबह हैंडपंप ठीक करने के दौरान उसकी सरिया ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ जाने से दो युवकों की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं, तिलहर क्षेत्र में डभौरा गांव के पास एक मकान का लिंटर डालने के लिए ले जाई जा रही मिक्सर मशीन में हाईटेंशन लाइन से करंट आ जाने से एक युवक की जान चली गई। पांच अन्य मजदूर झुलस गए।

कलान थाना क्षेत्र के बाराखुर्द गांव के कमलदेव सिंह (38) रविवार की रात तिलौआ गांव में अपने खेत की रखवाली करने गए थे। वहीं रात में तिलौआ निवासी सत्यवीर (36) ने कमलदेव से नल खराब होने का जिक्र कर उसे ठीक करने के लिए कहा। सोमवार सुबह कमलदेव सत्यवीर के घर गए।

 

सत्यवीर के दरवाजे के सामने रोड के किनारे लगे नल से दोनों युवक सरिया खींचने लगे। इसी दौरान सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। सरिया में आए करंट से दोनों युवकों के शरीर में आग लग गई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कमलदेव अविवाहित थे। सत्यवीर की मौत से पत्नी आरती, पुत्री प्रियंका और पुत्र अंशुल का रो-रोकर बुरा हाल है। 

तिलहर: मशीन और ट्रैक्टर में उतरा करंट 
तिलहर क्षेत्र के रतूली गांव के सुरजीत कुमार मिक्सर मशीन से मकानों के लिंटर डालने का काम करते हैं। वह सोमवार दोपहर ट्रैक्टर से मशीन लेकर गुलचंपा गांव में लिंटर डालने जा रहे थे। मशीन के साथ ट्रैक्टर में लगभग 11 मजदूर भी सवार थे। डभौरा गांव के पास मशीन रास्ते पर लटकते हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। इससे मशीन और ट्रैक्टर में करंट आ गया।

और पढ़े  पति ने बैडरूम में लगवाया कैमरा, लाइव देखती है सास, इसलिए रख दी देवर से सबंध बनाने की शर्त

ट्रैक्टर के पहिए फटे 
करंट से ट्रैक्टर के पहिए तेज धमाके के साथ फट गए और मशीन के पास बैठे रतूली गांव के 20 वर्षीय विमलेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। करंट लगने से ट्रैक्टर पर सवार जगदीश कुमार, सोनू मौर्य, अजय मौर्या, भगवान दास व राजीव मौर्य गिरकर घायल हो गए।  लोग विद्युत निगम की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराने लगे। विमलेश की मौत से उनकी मां मोरकली, भाई बबलू व राजन और बहन सुलोचना, मंजू ,शकुंतला और राजेश्वरी का रो-रोकर बुरा हाल है।

डभौरा के पास करंट से युवक की मौत के बारे में आरंभिक जानकारी मिली है कि लिंटर डालने वाली मिक्सर मशीन की ऊंचाई ज्यादा होने से वह हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। घटना की विभागीय जांच होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। – कैलाश चंद्र, उपखंड अभियंता, विद्युत निगम, तिलहर

  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…