शाहाबाद शराब कारोबारी हत्याकांड:- 2 लाख का ईनामी मुख्य आरोपी रोमिल गुरुग्राम में STF मुठभेड़ में ढेर

Spread the love

 

हाईप्रोफाइल हत्याकांड व तीन अन्य जगह फायरिंग की वारदात को अंजाम देने वाला वांटेड रोमिल वोहरा दिल्ली-हरियाणा के बॉर्डर पर एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में मंगलवार को मारा गया। करनाल व गुरुग्राम हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के संयुक्त ऑपरेशन में कुख्यात गैंगस्टर रोमिल वोहरा को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में एसटीएफ के 2 जवान को भी गोली लगी है जो अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के लिए सिरदर्द बने यमुनानगर के कांसापुर के अशोक विहार कॉलोनी निवासी रोमिल वोहरा को पकड़ने के लिए अंबाला पुलिस भी अलर्ट थी। वांटेड घोषित किए दो लाख के ईनामी बदमाश रोमिल को पकड़ने के लिए अंबाला में जगह-जगह वांटेड आरोपी के पोस्टर चस्पा किए गए थे।

 

व्यासपुर स्थित एक आईलेट्स सेंटर पर किये थे रोमिल में ताबड़तोड़ 15 फायर
रोमिल वोहरा 13 जून को शाहाबाद में हुए शांतनु हत्याकांड मामले का मुख्य आरोपी है। इसके अलावा आरोपी ने 15 मई को यमुनानगर में व्यासपुर स्थित एक आईलेट्स सेंटर पर ताबड़तोड़ 15 फायर किए थे। इससे पहले 26 दिसंबर को खेड़ी गांव लक्खा सिंह में फायरिंग की थी और उससे पहले जगाधरी बस अड्डे के निकट भी आरोपी रोमिल ने फायरिंग की थी।

 

बस व ट्रेन में सफर करते हुए पास बैठने वालों का करता था वाईफाई इस्तेमाल 
पुलिस का दावा था कि शातिर आरोपी बस व ट्रेन में सफर करते समय पास बैठने वाले व्यक्तियों व युवकों के वाईफाई का इस्तेमाल करता था। उनके वाईफाई मिलने के बाद ही अन्य अपराधियों से बातचीत करता है। ताकि पुलिस कॉलिंग के बाद वाईफाई ट्रेस करते हुए पहुंचे भी तो अज्ञात व्यक्ति व युवक उनकी पकड़ में आए और वो उसके कोई ठोस सुराग न दे सके। आरोपी रोमिल बीए की पढ़ाई कर रहा था। आठ माह पहले ही अपराध की दुनिया में कदम रखा था। शुभम पंडित से नजदीकी के चलते रोमिल काला राणा गैंग का हिस्सा बन गया था।

और पढ़े  फिर छिड़ेगी जंग?: पश्चिम एशिया में युद्धविराम पर संकट के बादल,अधर में युद्धविराम का भविष्य; जानें कहां फंसा पेच

Spread the love
  • Related Posts

    गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय- गौतमबुद्ध विवि के कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, योग्यता पूरी न करने पर की गई कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the loveनिर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक एवं प्रशासनिक योग्यता पूर्ण न करने के कारण गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी की सेवा समाप्त कर दी गई है। प्रभारी कुलसचिव…


    Spread the love

    होर्मुज: ‘खाड़ी से ओमान तक कोई बंदरगाह नहीं रहेगा सुरक्षित’, अमेरिका की नाकेबंदी वाली धमकी पर ईरान का पलटवार

    Spread the love

    Spread the loveईरान-अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी का एलान कर दिया है। इसके जवाब में ईरान ने सख्त चेतावनी दी। ईरान…


    Spread the love