भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने मारी ऑटो में टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत.. 8 की हालत नाजुक

 

यूपी के बहराइच में मंगलवार को भीषण हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत की सूचना है। जबकि आठ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पुलिस को दी गई है।

 

हादसा गोंडा-बहराइच मार्ग पर खूंटेहना चौकी के काटिलिया के पास हुआ। बताया गया कि मृतक और घायल हुजूरपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव के रहने वाले हैं। वह ऑटो बुक करके पयागपुर थाना क्षेत्र के कोलुहवा गांव में एक रिश्तेदार के घर वलीमा में शामिल होने जा रहे थे।

गोंडा-बहराइच मार्ग पर लगा लंबा जाम

हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। देखते ही देखते गोंडा-बहराइच मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से सभी को मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा। शवों को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस गाड़ियों को हटवाकर यातायात बहाल कराने का प्रयास कर रही है।

 

और पढ़े  UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का...
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…