शाहजहांपुर: विक्रम सिंह प्रिंस की गाड़ी के काफिले पर किया हमला,डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर हुआ हमला

 

 

 

कटरा विधानसभा से भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह की गाड़ी पर हमला हुआ । लोहे की सरिया को गर्म करके विधायक की गाड़ी के टायर में घोंपा गया । पुलिस बल की मौजूदगी में दिया गया घटना को अंजाम दिया गया । भाजपा विधायक ने अपनी सुरक्षा पर जाहिर की चिंता जाहिर की । पुलिस ने मामला दर्ज किया
बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने विधानसभा क्षेत्र के अली अकबरपुर नवादा गांव में गए थे कार्यक्रम स्थल पर पुलिस की मौजूदगी में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घटना को अंजाम दिया गया । विधायक की गाड़ी पर हमले की सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। थाना जैतीपुर के अली अकबरपुर नवादा गांव की घटना है
शाहजहांपुर की कटरा विधानसभा से लगातार दूसरी बार भाजपा के विधायक हैं वीर विक्रम सिंह प्रिंस । विधायक ने जैतापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया ।
इस प्रकरण पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला महामंत्री कुंवर मुनीश सिंह परिहार ( एड०) ने प्रेस को जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस घटना की जोरदार निंदा की है एवं 24 घंटे के अंदर दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की है एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ एवं डीजीपी को पत्र लिखकर डा0वीर विक्रम सिंह प्रिंस की सुरक्षा बढ़ाई जाने की भी मांग की है।

 

और पढ़े  UP- ललितपुर में घरेलू कलह में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां-बेटे की मौत, बच्ची की तलाश जारी
  • Related Posts

    भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका

    रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो…

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…