SEB Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम आज अब कुछ घंटे शेष, 12 बजे खत्म होगा इंतजार, यहां देखें नतीजे

 

 

बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे जारी करने के तीन दिन बाद 29 मार्च को दोपहर 12 बजे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे जारी करने की घोषणा कर दी है। बिहार बोर्ड आज दोपहर बहुप्रतीक्षित मैट्रिक परीक्षा के नतीजों की घोषणा करेगा। परिणाम की घोषणा होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपने रिजल्ट की ऑनलाइन कॉपी डाउनलोड करने का विकल्प भी मिलेगा।

10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थी। बिहार बोर्ड ने दो दिन, बुधवार और गुरुवार को मेधावी छात्र-छात्राओं का वेरिफिकेशन किया। परिणामों के साथ-साथ कुल पास प्रतिशत और टॉपर्स के नाम की भी घोषणा की जाएगी। परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट यहां साझा की जा रही है। इसलिए इस लाइव पर नजर बनाकर रखें।

10वीं के छात्रों को सलाह दी जाती हैं कि वे यहां क्लिक करके पंजीकरण कर लें। पंजीकरण करने के बाद परिणाम जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भेजा जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

 

पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। यदि किसी विषय में प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों शामिल हैं, तो कुल अंकों का 33% स्कोर करना जरूरी होता है, जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं, वे कंपार्टमेंटल परीक्षा देकर दोबारा पास होने का मौका पा सकते हैं।

और पढ़े  बिहार: वित्त रहित विद्यालय-महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मियों के लिए बड़ी खबर, 461 करोड़ रुपये का अनुदान जारी

सबसे तेज रिजल्ट जारी करने की परंपरा बरकरार

बिहार बोर्ड एक बार फिर अपनी तेजी साबित करते हुए लगातार 7वें साल देश में सबसे पहले बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर रहा है। 2019 से पहले जहां बीएसईबी (BSEB) का रिजल्ट मई-जून में घोषित किया जाता था, वहीं अब इस प्रक्रिया को तेज कर मार्च में ही पूरा किया जा रहा है।

 

 

15 लाख 85 हजार छात्र छात्राओं का इंतजार खत्म

इस परीक्षा का आयोजन करीब 15 लाख 85 हजार छात्र छात्राओं के लिए किया गया था।  इनमें से 8,18,122 लड़कियां और 7,67,746 लड़के परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के लिए प्रदेश भर में बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए 1677 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पिछले साल बिहार बोर्ड दसवीं का रिजल्ट 31 मार्च को जारी हुआ था, जिसमें 82.91 स्टूडेंट्स पास हुए थे।

  • Related Posts

    बिहार: वित्त रहित विद्यालय-महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मियों के लिए बड़ी खबर, 461 करोड़ रुपये का अनुदान जारी

    बिहार के वित्त रहित विद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों और कर्मचारियों के भुगतान के लिए अनुदानित…

    बिहार में नीतीश कुमार ने बुलाई जदयू की अहम बैठक,एमएलसी चुनाव समेत किन मुद्दों पर करेंगे बात?

    बिहार में शिक्षक-स्नातक निर्वाचन को सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल ने जब जनता दल यूनाईटेड को महागठबंधन में शामिल होकर सरकार बनाने का फिर…