Bihar- आत्महत्या करने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बोला- लोग बिना वजह पीटने लगते हैं 

 

नालंदा में आत्महत्या के इरादे से एक युवक मोबाइल के टावर पर चढ़ गया इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण और पुलिस के सहयोग से उसे नीचे उतारा गया। युवक की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के पांकी गांव निवासी सुनील सिंह का पुत्र गोलू कुमार है। यह पूरी घटना नालंदा थाना क्षेत्र के माहुरी गांव का है। गोलू ने बताया कि वह आत्महत्या करने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा था। उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। उसने बताया कि उसके साथ मारपीट किया जाता है। इसलिए वह मोबाइल टावर पर फांसी लगाने के लिए चढ़ गया था।

युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा था
दरअसल, शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीणों की नींद खुली तो उन्हें मोबाइल टावर पर चढ़े एक युवक पर नज़र पड़ी। इसके बाद ग्रामीण युवक को नीचे उतरने के लिए आवाज लगाने लगे स्थानीय पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी गई। इसके बाद बहला फुसला कर युवक को किसी तरह से नीचे उतार लिया गया। गुरुवार देर रात ही युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा था। करीब 15 किलोमीटर दूर से चलकर गोलू माहुरी पहुंचा था।

 

पुलिस बोली- वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है
इस मामले में नालंदा थानेदार निशि कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टिया युवक को देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पूछताछ की जा रही है एवं उसके गांव वालों से भी पता लगाया जा रहा है। ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को टावर पर चढ़े युवक के बारे में पता चला।

और पढ़े  बिहार में नीतीश कुमार ने बुलाई जदयू की अहम बैठक,एमएलसी चुनाव समेत किन मुद्दों पर करेंगे बात?

 

 

  • Related Posts

    बिहार: वित्त रहित विद्यालय-महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मियों के लिए बड़ी खबर, 461 करोड़ रुपये का अनुदान जारी

    बिहार के वित्त रहित विद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों और कर्मचारियों के भुगतान के लिए अनुदानित…

    बिहार में नीतीश कुमार ने बुलाई जदयू की अहम बैठक,एमएलसी चुनाव समेत किन मुद्दों पर करेंगे बात?

    बिहार में शिक्षक-स्नातक निर्वाचन को सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल ने जब जनता दल यूनाईटेड को महागठबंधन में शामिल होकर सरकार बनाने का फिर…