हल्द्वानी: वेंडिंग जोन बनाने के लिए जमीन की तलाश शुरू, HC में दायर जनहित याचिका के बाद हरकत में आया प्रशासन

Spread the love

ल्द्वानी नगर निगम प्रशासन ने वेंडिंग जोन बनाने के लिए जमीन तलाशनी शुरू कर दी है। इस क्रम में मंडी बाईपास पर स्थान चिह्नित करने के साथ ही पूर्व में तय किए गए ऐसे स्थलों के लिए भी स्वामित्व वाले विभागों से बातचीत की जा रही है। मामले में नगर निगम प्रशासन को 29 दिसंबर को हाईकोर्ट में रिपोर्ट पेश करनी है।

शहर निवासी हितेश पांडे ने पिछले दिनों हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि हल्द्वानी के बाजार व आसपास अवैध रूप से जो ठेले लग रहे हैं उससे लोगों को परेशानी हो रही है। फड़ों के लिए कहीं और जगह मुहैया कराई जाए। उन्होंने पार्किंग की समस्या भी उठाई थी। उन्होंने याचिका में कुमाऊं कमिश्नर व डीएम आवास आदि सरकारी कार्यालयों को शहर से बाहर शिफ्ट कर आमजन को राहत पहुंचाने का भी जिक्र किया है।
याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन को प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में नगर निगम की ओर से वेंडिंग जाने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है।

वेंडिंग जोन के लिए पूर्व में चिह्नित स्थानों को लेकर उनके स्वामित्व वाले विभागों से बात की जा रही है। पार्किंग के लिए भी प्रक्रिया गतिमान है।
-परितोष वर्मा, नगर आयुक्त, हल्द्वानी


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- दिन-रात करें काम, 13 मार्च तक बनाएं सड़कें, DM ने बैठक में विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
  • Related Posts

    होली: रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड, गली-गली उल्लास, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में होली का उत्सव पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड चुनाव 2027- BJP अध्यक्ष बोले-अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें दायित्वधारी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वधारी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें। पार्टी को…


    Spread the love