हल्द्वानी: वेंडिंग जोन बनाने के लिए जमीन की तलाश शुरू, HC में दायर जनहित याचिका के बाद हरकत में आया प्रशासन

हल्द्वानी नगर निगम प्रशासन ने वेंडिंग जोन बनाने के लिए जमीन तलाशनी शुरू कर दी है। इस क्रम में मंडी बाईपास पर स्थान चिह्नित करने के साथ ही पूर्व में तय किए गए ऐसे स्थलों के लिए भी स्वामित्व वाले विभागों से बातचीत की जा रही है। मामले में नगर निगम प्रशासन को 29 दिसंबर को हाईकोर्ट में रिपोर्ट पेश करनी है।

शहर निवासी हितेश पांडे ने पिछले दिनों हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि हल्द्वानी के बाजार व आसपास अवैध रूप से जो ठेले लग रहे हैं उससे लोगों को परेशानी हो रही है। फड़ों के लिए कहीं और जगह मुहैया कराई जाए। उन्होंने पार्किंग की समस्या भी उठाई थी। उन्होंने याचिका में कुमाऊं कमिश्नर व डीएम आवास आदि सरकारी कार्यालयों को शहर से बाहर शिफ्ट कर आमजन को राहत पहुंचाने का भी जिक्र किया है।
याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन को प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में नगर निगम की ओर से वेंडिंग जाने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है।

वेंडिंग जोन के लिए पूर्व में चिह्नित स्थानों को लेकर उनके स्वामित्व वाले विभागों से बात की जा रही है। पार्किंग के लिए भी प्रक्रिया गतिमान है।
-परितोष वर्मा, नगर आयुक्त, हल्द्वानी

और पढ़े  उत्तराखंड: विधायक निधि 93 फीसदी स्वीकृत, आधे काम ही हुए पूरे, एक नजर में यहां देखें वित्तीय प्रगति
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…