एसडीएम राकेश कुमार: एसडीएम ने सरेआम ट्रक चालक को जड़ दिया थप्पड़, देखते रह गए सब, पूछने पर दिया ये जवाब 

Spread the love

 

क्सर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें सदर अनुमंडल पदाधिकारी एक ट्रक चालक को सरेआम थप्पड़ जड़ते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है बातचीत के दौरान अचानक एसडीएम ने ट्रक चालक को थप्पड़ मार दिया। इस घटना को किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि किसी को इस तरह से मारने का हक प्रशासन को नहीं है। लोगों ने बक्सर के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल से कार्रवाई की मांग की है।

 

बालू लेकर नियाजीपुर जा रहा था ट्रक 
बताया जा रहा है कि भोजपुर-सिमरी पथ पर डीएम अंशुल अग्रवाल निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान डुमरांव एसडीएम राकेश कुमार ने ट्रक चालक को थप्पड़ मार दिया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि ट्रक चालक कुछ कहने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अधिकारी ने उसकी बात सुने बिना उस पर हाथ उठा दिया। मामले में पीड़ित ट्रक चालक शिवजी यादव ने बताया कि रविवार को मैं ट्रक पर बालू लोड कर बिहटा से देवरिया (उत्तर प्रदेश) जा रहा था। रास्ते में ट्रक मालिक का फोन आया कि गाड़ी को नियाजीपुर लेकर चले आओ। इसके बाद मैं मार्ग बदलकर नियाजीपुर जाने लगा। भोजपुर-सिमरी पथ पर तभी अधिकारियों ने गाड़ी रोक दी। मैं नीचे उतरा और सारे कागजात दिखाया। अधिकारी मुझसे पूछताछ कर ही रहे थे कि अचानक  डुमरांव अनुमंडल के एसडीओ राकेश कुमार ने मुझे थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद मैं दंग रह गया।

और पढ़े  Bihar- बिहार के 243 में 202 MLA, 40 में 30 MP, 16 में 12 राज्यसभा सांसद NDA के, अब क्या है अगला लक्ष्य?

 

 

पूछने पर एसडीएम ने दी यह सफाई 
ट्रक चालक ने बताया कि मेरे ट्रक में बालू तय मानकों के अनुसार ही लोड था। मैं अधिक लोड लेकर नहीं चल रहा था। लेकिन, अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण सड़क पर ट्रक का परिचालन नहीं करना है। मैंने उन्हें कहा भी कि ग्रामीण इलाके की सड़कों पर ट्रक चलाना मना है, यह स्पष्ट कहीं लिखा नहीं लिखा गया है। वहीं मामले में आरोपी एसडीएम राकेश कुमार ने कहा कि ट्रक चालक ग्रामीण सड़क पर भारी वाहन लेकर जा रहा था। इससे सड़क क्षतिग्रस्त हो रही थी। उक्त ट्रक चालक से कागजात दिखाने को कहा गया लेकिन उसने अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया, जिसके बाद उसे नियंत्रित करने के लिए सख्ती करनी पड़ी।

 


Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: पहले कॉल पर धमकी, फिर पुलिस पर हमला, मुठभेड़ में STF जवान बलिदान, 2 अपराधी ढेर

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में मंगलवार की सुबह लगभग 2:30 बजे STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस…


    Spread the love

    Bihar- बिहार के 243 में 202 MLA, 40 में 30 MP, 16 में 12 राज्यसभा सांसद NDA के, अब क्या है अगला लक्ष्य?

    Spread the love

    Spread the love   रविवार को भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में चुनाव का एलान किया। उन राज्यों से कम सरगर्मी बिहार में नहीं थी। सोमवार…


    Spread the love