नैनीताल- ईको-टूरिज्म का हिस्सा बनेगा कैंची ट्रैकिंग मार्ग, कुमाऊं कमिश्नर समेत 50 से अधिक लोगों ने की13 किमी पैदल यात्रा

 

 

नैनीताल के टांकी बैंड-नैना पीक ट्रैकिंग से शुरू हुए विंटर कार्निवाल-2025 का समापन शुक्रवार को बिरला चुंगी से कैंची धाम ट्रैकिंग के साथ हुआ। 13 किमी के इस पैदल मार्ग में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर समेत 50 से अधिक लोगों ने ट्रैकिंग की।

इस दौरान आयुक्त ने कहा कि बिरला से कैंची धाम तक ट्रैकिंग रूट को ईको-टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा। इसका संचालन कुमाऊं मंडल विकास निगम करेगा। इससे कैंची धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के चलते यातायात दबाव की चुनौती से भी कुछ हद तक राहत मिलेगी। कहा कि ट्रैकिंग रूट प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर व आकर्षक है, जो यात्रियों को लगातार आकर्षित करेगा।

 

कुमविनि एमडी ने कहा कि आने वाले समय में निगम इसे वैकल्पिक मार्ग के रूप में बेहतर ढंग से संचालित करेगा, जिससे आवाजाही में आसानी होगी और ट्रैक का प्रचार-प्रसार भी होगा। नेचर गाइड जीवन सिंह धामी ने सभी प्रतिभागियों को स्थानीय फ्लोरा के महत्व, प्राकृतिक सौंदर्य, प्रवासी पक्षियों आदि की जानकारी दी। ट्रैकिंग के दौरान यात्रा मार्ग पर सफाई भी की गई। इस दौरान डीटीओ अतुल भंडारी, त्रिभुवन फर्त्याल, देवेन्द्र रावत, नवीन भट्ट, मोहित लाल साह, दीपक कुमार, करन वर्मा आदि रहे।

और पढ़े  अच्छी खबर: देहरादून से कुल्लू के लिए सीधी हवाई सेवा कल से, हफ्ते में दो दिन होगी फ्लाइट, जानें शेड्यूल
  • Related Posts

    अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा: चारपाई के नीचे छिपाया शव, फिर कार से नदी में फेंका, महिला और उसका भाई गिरफ्तार

    बागेश्वर का चर्चित अधिवक्ता और पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए महिला आरोपी लता भंडारी…

    उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…