हल्द्वानी- संदिग्ध हालात में गूल में मिले पेंटर की मौत, हत्या की आशंका, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

हल्द्वानी के लामाचौड़ में शुक्रवार को अधेड़ संदिग्ध परिस्थितियों में गूल में पड़ा मिला। अस्पताल ले जाने तक उसने दम तोड़ दिया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच की है। सूचना पर पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार प्रेमशंकर (56) पीलीकोठी स्थित एक कालोनी में पत्नी और बेटा-बेटी के साथ किराये के कमरे में रहता था। इन दिनों वह लामाचौड़ स्थित काॅलेज में रंगाई-पुताई कर रहा था। शुक्रवार सुबह वह वहीं पास में स्थित ट्यूबवेल से निकलने वाली सिंचाई गूल में पड़ा मिला।

 

पोस्टमार्टम हाउस पहुंची पत्नी व अन्य परिजनों ने बताया कि मामले की सूचना उन्हें सुबह मिली जबकि प्रेमशंकर रातभर गूल में ही पड़ा रहा। मुखानी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उसका विसरा सुरक्षित रखा गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी
  • Related Posts

    देहरादून – एमबीबीएस फर्जीवाड़ा: एक ही परिवार के 7 लोगों को चार अलग कोटे में दे दिया दाखिला, प्रदीप बहुगुणा ने उठाए सवाल

    एमबीबीएस सीटों पर फर्जी स्वतंत्रता सेनानी व अन्य फर्जी प्रमाण पत्र बना कर एमबीबीएस सीटों पर दाखिले में समाजसेवी प्रदीप बहुगुणा ने मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात…

    उत्तराखंड में कांपी धरती: गढ़वाल से कुमाऊं तक कई जिलों में लगे भूकंप के झटके, दहशत में आए लोग

    उत्तराखंड में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। गढ़वाल से कुमाऊं तक कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।  जाकनारी के अनुसार, रात करीब 10:24 बजे नैनीताल, बागेश्वर,…