बंद रहेंगे स्कूल:- बाढ़ और बारिश की मार से राज्य बेहाल, 3 सितंबर तक सभी स्कूल बंद करने के आदेश

Spread the love

बंद रहेंगे स्कूल:- बाढ़ और बारिश की मार से राज्य बेहाल, 3 सितंबर तक सभी स्कूल बंद करने के आदेश

 

पंजाब सरकार ने राज्य में चल रही बाढ़ की स्थिति के कारण सभी स्कूलों की छुट्टियों को 3 सितंबर तक बढ़ा दिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह घोषणा की। इससे पहले पंजाब सरकार ने 27 अगस्त से 30 अगस्त तक सभी स्कूलों के लिए छुट्टियों की घोषणा की थी।

 

शिक्षा मंत्री का बयान

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब में बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 3 सितंबर, 2025 तक छुट्टियां घोषित की गई हैं।

 

सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील

शिक्षा मंत्री बैंस ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि माता-पिता और छात्रों से अनुरोध है कि वे सुरक्षा को प्राथमिकता दें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। पंजाब इस समय गंभीर बाढ़ का सामना कर रहा है। पहाड़ों में भारी बारिश से नदियों और मौसमी नालों में उफान के कारण पंजाब में इसके चिंताजनक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। राज्य में सबसे अधिक प्रभावित जिले  गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का, कपूरथला, तरन तारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर हैं।

रविवार सुबह से हो रही बारिश 

बता दें कि पंजाब पहले से ही बाढ़ के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में अब बारिश ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, शनिवार-रविवार रात से ही बारिश हो रही है। फिरोजपुर, बरनाला, बठिंडा और संगरूर के सुनाम में सुबह से ही बारिश हो रही है। ऐसे में बाढ़ और बारिश ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है।

और पढ़े  फाइनेंसर की शर्त- 35 हजार का कर्ज माफ करने के लिए फाइनेंसर ने कहा- हफ्ते में एक रात मेरे साथ बिताओ

Spread the love
  • Related Posts

    फाइनेंसर की शर्त- 35 हजार का कर्ज माफ करने के लिए फाइनेंसर ने कहा- हफ्ते में एक रात मेरे साथ बिताओ

    Spread the love

    Spread the loveसुधार पुलिस ने इलाके बिल्डर, होटेलियर और कोलोनायजर ब्रहमदीप सिंह सिद्धू को संगीन आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। सिद्धू पर महिला की प्रताड़ना…


    Spread the love

    33.5 डिग्री पारा: सामान्य से 7.5 डिग्री ऊपर, बढ़ने लगी गर्मी, AC-पंखे चालू; छह दिन ऐसा रहेगा मौसम

    Spread the love

    Spread the loveमार्च का दूसरा हफ्ता शुरू होते ही गर्मी ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। दिन में तेज धूप चूभने लगी है। इतना ही नहीं अब…


    Spread the love