School Closed: इस जिले कल से 4 दिनों तक स्कूलों की छुट्टी, डीएम ने जारी किया आदेश, जानें क्या है वजह

Spread the love

एक जिले में कुछ दिनों के लिए स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। नोटिस के मुताबिक, इस जिले में 3 से 6 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे।

 

 

दिल्ली एनसीआर में स्थित यूपी के एक जिले में 3 से 6 नवंबर तक स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। छुट्टी की घोषणा पारंपरिक लक्खी कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को देखते हुए की गई है।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अनूपशहर में पारंपरिक लक्खी कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की शुरुआत हो चुकी है। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के चलते अनूपशहर क्षेत्र के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 3 नवंबर से 6 नवंबर 2025 तक अवकाश घोषित किया गया है।

मेले का मुख्य स्नान 3 नवंबर की मध्यरात्रि से 5 नवंबर (बुधवार) तक रहेगा। यह मेला सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि इलाके की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान का अहम हिस्सा भी माना जाता है।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आमद के चलते यह फैसला सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। यह आदेश बेसिक शिक्षा अधिकारी, बुलंदशहर द्वारा जारी किया गया है। 

अनूपशहर में 3 से 6 नवंबर तक स्कूल रहेंगे बंद

बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश के मुताबिक, अनूपशहर कस्बे के सभी स्कूलों में 3 से 6 नवंबर तक छुट्टी रहेगी। यह निर्णय विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की सुविधा के लिए लिया गया है, क्योंकि मेले के दौरान भारी भीड़भाड़ और यातायात प्रभावित रहता है।

ध्यान दें कि यह आदेश केवल अनूपशहर क्षेत्र के सरकारी और निजी विद्यालयों पर लागू होगा। जिले के अन्य स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थान खुले रहेंगे।

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी जांच में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट

अनूपशहर का कार्तिक पूर्णिमा मेला: आस्था और एकता का संगम

अनूपशहर का यह ऐतिहासिक गंगा स्नान मेला धार्मिक श्रद्धा के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है। हर साल हजारों श्रद्धालु और पर्यटक इसमें भाग लेते हैं। स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों के लिए भी यह मेला आर्थिक रूप से लाभदायक होता है।


Spread the love
  • Related Posts

    UP में चीनी की जमाखोरी पर सरकार सख्त-योगी बोले- सभी जिलों में डीएम गोदामों का कराएं सत्यापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में चीनी की उपलब्धता को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को समीक्षा की। उन्होंने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि राज्य में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता है…


    Spread the love

    गाजियाबाद में डबल मर्डर- हैवान पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, दूसरी बेटी अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveखोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में शुक्रवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की…


    Spread the love