यहाँ नेहा ने अपनाया हिंदू धर्म, मंदिर में प्रेमी के साथ की शादी, परिवार से जताया जान को खतरा

Spread the love

रेली में पांच वर्ष तक सहमति संबंध (लिव-इन रिलेशन) में रहने के बाद मुजफ्फरनगर की नेहा अंसारी ने शनिवार को धर्म बदलकर अपने प्रेमी सुरजीत से शादी कर ली। युवती ने एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें उसने अपने परिजनों से जान को खतरा बताया है।

बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव हरपुर बहरुआ निवासी सुरजीत गौतम ने बताया कि वह काम के सिलसिले में मुजफ्फरनगर गया था। वहीं उसकी मुलाकात नेहा से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई, जो जल्द ही प्रेम में बदल गई। दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया, लेकिन नेहा के परिवार वाले सख्त थे। वह शादी के लिए तैयार नहीं होते।
प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी 
नेहा ने प्यार के खातिर अपना परिवारवालों को छोड़ दिया। वह प्रेमी सुरजीत के पास पहुंच गई। इसके बाद दोनों उत्तराखंड के रुद्रपुर चले गए। यहां दोनों पिछले पांच वर्षों से साथ रह रहे थे। शनिवार को नेहा और सुरजीत ने बरेली के एक मंदिर में शादी कर ली। एक वीडियो में वह फेरे लेते दिख रहे हैं।नेहा ने बताया कि उसने हिंदू धर्म में वापसी कर ली है। अब उसका नाम नेहा कुमारी है। कहा कि उसकी मां किसी के साथ चली गई थी। इसके बाद पिता उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते थे। नेहा ने बताया कि उसे परिवार वालों से जान का खतरा है। उसने वीडियो जारी कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।


Spread the love
और पढ़े  जेन जी के बाद अब जेन अल्फा की आवाज, शिक्षक न होने के विरोध में सड़क पर उतरीं छात्राएं
  • Related Posts

    UP में चीनी की जमाखोरी पर सरकार सख्त-योगी बोले- सभी जिलों में डीएम गोदामों का कराएं सत्यापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में चीनी की उपलब्धता को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को समीक्षा की। उन्होंने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि राज्य में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता है…


    Spread the love

    गाजियाबाद में डबल मर्डर- हैवान पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, दूसरी बेटी अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveखोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में शुक्रवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की…


    Spread the love