यूपी में मकर संक्रांति यानी 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में बताया गया कि शासन स्तर पर विचार के बाद मकर संक्रांति पर अवकाश का निर्णय लिया गया है। क्योंकि, इससे पहले जारी प्रदेश के अवकाशों की तालिका में इस दिन छुट्टी का प्रावधान नहीं था।
मकर संक्रांति पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, लिहाजा स्कूलों के साथ सभी ऑफिस भी बंद रहेंगे।







