सहारनपुर: दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा,मासूम बच्ची समेत 3 की मौत, 2 घायल

सहारनपुर: दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा,मासूम बच्ची समेत 3 की मौत, 2 घायल

उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में बेहट थानाक्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। कार और बाइक की टक्कर में तीन साल की मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार महीने के बच्चे समेत दो गंभीर रूप से घायल है। इन्हें बेहट सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक और घायल एक ही परिवार के लोग हैं।

हादसा थाना हाईवे पर गांव जाटोवाला में मंगलवार की अपराह्न तीन बजे हुआ। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव खुशहालपुर निवासी नसीम (26) पुत्र हाशिम अपनी मां नसीरा (50), भाभी तरन्नुम (25) पत्नी तासीन, भतीजी रिजा (3) पुत्री तासीन व चार महीने का भतीजा असलान के साथ बाइक पर बेहट से अपने गांव वापस लौट रहे थे। जाटोवाला गांव में सामने से तेज रफ्तार से आई कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। नसीम और रिजा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तरन्नुम ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे दम तोड़ दिया।

घायल नसीरा और असलान को गंभीर हालत में बेहट सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ ने कार सवार दो लोगों को पकड़कर मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। भीड़ ने कुछ देर हाईवे पर हंगामा भी किया, लेकिन पुलिस भीड़ को समझाकर शवों को उठाकर ले गई। हादसे के जिम्मेदार कार में सवार दोनों लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है।

और पढ़े  सूर्य किरण एयर शो आज से: जमीन से आसमान तक कड़ा सुरक्षा पहरा, ड्रोन पर रोक, भारी वाहनों का रूट डायवर्ट
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…