आठ को रामकोट की परिक्रमा करेंगे साधु-संत

आठ को रामकोट की परिक्रमा करेंगे साधु-संत

हिंदू नववर्ष पर अयोध्या में होने वाली परंपरागत रामकोट की परिक्रमा की तैयारी को लेकर विक्रमादित्य न्यास महोत्सव समिति की बैठक गुरुवार को लक्ष्मण किला में हुई। इसमें आठ अप्रैल को 21वीं परिक्रमा दोपहर तीन बजे गजेंद्र भगवान का पूजन अर्चन कर शुरू होगी। बैठक में शामिल राममंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि दो दशक पुरानी परंपरा को पूरे भव्यता से निभाया जाएगा। <strong>आठ को रामकोट की परिक्रमा करेंगे साधु-संत</strong>परिक्रमा में भगवान के स्वरूपों की झांकी सजेगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या की विद्यस्थली रामकोट की परिक्रमा के अंतर्गत पवित्र स्थान हनुमानगढ़ राम जन्मभूमि कनक भवन सहित कई मठ मंदिर आते हैं। बैठक में जगद्‌गुरु वासुदेवाचार्य, महंत मैथिली रमण शरण, महंत रामशरण दास, महंत अवधेश दास, महंत मिथिलेश नंदिनी शरण, महंत रामशरण दास रामायणी, महंत सीताराम दास महंत देवेशाचार्य, जगद्‌गुरु वासुदेवानंद भास्कराचार्य सहित अन्य मौजूद रहे।

और पढ़े  लापरवाही: 'बच्चे की किडनी खराब हो गई, डायलिसिस जरूरी', पिता ने दूसरे अस्पताल में कराई जांच, नॉर्मल आई रिपोर्ट
  • Related Posts

    बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: दिल्ली-बदायूं हाईवे पर ईको पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत, तीन घायल

    दिल्ली-बदायूं हाईवे पर नरोरा थाना क्षेत्र के रतनपुर खेड़िया गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कासगंज से बेलोन दर्शन के लिए जा रही एक ईको गाड़ी असंतुलित…

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…