SA vs NZ Playing-11: द. अफ्रीका की टीम में इन 3 धुरंधरों की होगी वापसी? न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल मुकाबला आज

टी20 विश्वकप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत न्यूजीलैंड से चार मार्च को होगी। यह मुकाबला बुधवार शाम सात बजे से कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में खेला जाएगा, जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम साढ़े छह बजे होगा। दक्षिण अफ्रीका की अब तक टूर्नामेंट में अजेय है। टीम अपने सभी मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप स्टेज में दक्षिण अफ्रीका से हार मिली थी। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-8 का उसका मुकाबला बारिश से धुल गया। फिर टीम इंग्लैंड से भी हार गई।

 

कीवी टीम लगाएगी पूरा जोर
कागजों पर देखें तो दक्षिण अफ्रीका की टीम का पलड़ा भारी है, लेकिन इस बात से नजरअंदाज नहीं कर सकते कि दिन रहने पर कीवी टीम किसी भी बड़ी टीम को हराने का दमखम रखती है। कोई उन्हें फेवरेट नहीं मानता, लेकिन टीम 2021 टी20 विश्वकप के फाइनल, 2022 टी20 विश्वकप के फाइनल, 2023 वनडे विश्वकप के सेमीफाइनल और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच चुकी है। ज्यादातर खिलाड़ी वही हैं, जो पिछले टूर्नामेंट का हिस्सा था। टीम में केवल केन विलियम्सन, टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट का अनुभव नहीं है।

 

दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी
टी20 प्रारूप में दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा न्यूजीलैंड के खिलाफ भारी रहा है। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की कुल 19 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें से 12 मुकाबलों में जीत प्रोटियाज टीम के हाथ लगी है। वहीं, न्यूजीलैंड ने सिर्फ सात मैच जीते हैं। वहीं, टी20 विश्वकप में तो दक्षिण अफ्रीका का न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड शत प्रतिशत का है। दोनों के बीच इस टूर्नामेंट कुल पांच मुकाबले खेले गए हैं और पांचों में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने जीत हासिल की है। हालांकि, दोनों टीमों की मुलाकात कभी टी20 विश्वकप के नॉकआउट में नहीं हुई है।

और पढ़े  IND vs AFG- भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया, अभिषेक शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

टी20 विश्वकप के नॉकआउट में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। हर तरह के आईसीसी टूर्नामेंट्स की बात करें तो दोनों टीमें नॉकआउट स्टेज में तीन बार आमने-सामने आई हैं और तीनों बार दक्षिण अफ्रीका की टीम हारी है। 2011 के वनडे विश्वकप क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 49 रन से हराया था। वहीं, 2015 के वनडे विश्वकप सेमीफाइनल में कीवियों ने प्रोटियाज को चार विकेट से शिकस्त दी थी। 2025 के चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में फिर से न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से हराया था। ये  तीनों मुकाबले 50 ओवर के थे।

 

द. अफ्रीका के सभी खिलाड़ी फॉर्म में
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से बल्लेबाजी में एडेन मार्करम बेहतरीन फॉर्म में नजर आए हैं। मार्करम सात मैचों में 175 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 268 रन बना चुके हैं। वहीं, रेयान रिकेल्टन भी लगातार बल्ले से अहम योगदान दे रहे हैं। रिकेल्टन सात मैचों में 171 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 228 रन बना चुके हैं। क्विंटन डिकॉक ने भी पावरप्ले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को दमदार शुरुआत दी है। गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी दक्षिण अफ्रीका की ओर से इस विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। एनगिडी छह मैचों में अब तक 12 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वहीं, कॉर्बिन बॉश 11 विकेट निकाल चुके हैं। रबाडा ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 मैच में घातक गेंदबाजी की थी। हालांकि, वह जिम्बाब्वे के खिलाफ नहीं खेले थे।

 

न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी में दिखाना होगा दम
दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम भी बेहतरीन लय में दिखाई दी है। बल्लेबाजी में टिम सीफर्ट ने छह मुकाबलों में 157 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 216 रन बनाए हैं। वहीं, रचिन रवींद्र लगातार बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दे रहे हैं। ग्लेन फिलिप्स ने भी न्यूजीलैंड की लड़खड़ाती हुई पारी को बखूबी संभाला है। गेंदबाजी में मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी और लोकी फर्ग्यूसन ने बढ़िया प्रदर्शन किया है।

और पढ़े  भारत vs अफगानिस्तान: क्या पहले टी20 में वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ पाएंगे वैभव सूर्यवंशी?

 

टीम न्यूज
दक्षिण अफ्रीका की टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछले मैच के लिए प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए थे। उन्होंने अपने तीन अहम खिलाड़ियों को आराम दिया था। इनमें कगिसो रबाडा, केशव महाराज और मार्को यानसेन शामिल हैं। इनकी जगह एनरिक नॉर्त्जे, क्वेना मफाका और जॉर्ज लिन्डे खेले थे। अब सेमीफाइनल में रबाडा, यानसेन और महाराज की वापसी हो सकती है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम बिना किसी बदलाव के उतर सकती है।

 

 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

  • दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रेयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।
  • न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलेन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लोकी फर्ग्यूसन।
  • Related Posts

    महिला एशिया कप में भारत का दबदबा: आठवीं बार जीता खिताब, फाइनल में श्रीलंका को हराया

    भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को हराकर आठवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत ने दुबई में खेले गए इस मुकाबले…

    IND vs AFG- भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया, अभिषेक शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

    भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को हराकर तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में जहां अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की तो वहीं,…