POK में पाकिस्तान के विरुद्ध सड़कों पर जेन-जी, प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर फायरिंग से बढ़ा बवाल

 

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीरमें एक बार फिर शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन भड़क उठा है। नेपाल की तरह ही अब पीओके में भी आंदोलन की कमान जेन-जी ने संभाल ली है। हालांकि, शुरू में छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन शिक्षा सुधार और फीस कटौती पर केंद्रित था लेकिन उनकी मांगों को सुनने के बजाय सेना-पुलिस की मदद से उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की गई तो हालात बेकाबू हो गए।

 

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिसमें मुजफ्फराबाद के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी सड़कों पर उतरे छात्रों को नारेबाजी, तोड़फोड़ करते और टायर आदि जलाते देखा जा सकता है। शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन में बदले विरोध-प्रदर्शन को पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में युवा पीढ़ी के बीच गहराते असंतोष के तौर पर देखा जा रहा है। कई सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी कहा जा रहा है कि नेपाल के बाद अब पीओके में जेन-जी के आंदोलन ने पाकिस्तान की सरकार और सेना के लिए हालात मुश्किल बना दिए हैं।

 

गोलीबारी के बाद आंदोलन ने पकड़ा जोर
प्रदर्शन मुजफ्फराबाद की एक प्रमुख यूनिवर्सिटी में भारी-भरकम फीस और सुविधाओं के अभाव पर विरोध जताने के लिए शुरू हुआ था। प्रदर्शन शांतिपूर्ण जारी था लेकिन प्रशासन ने यूनिवर्सिटी में सभी राजनीतिक गतिविधियों पर रोक लगा दी। स्थिति तब बिगड़ गई जब एक अज्ञात बंदूकधारी ने छात्रों के एक समूह पर गोली चलाई।

पिछली बार प्रदर्शन के दौरान हिंसा में गई थीं कई जानें
एक महीने पहले भी पीओके में इसी तरह अशांति हुई थी। कर राहत, आटे और बिजली पर सब्सिडी और विकास परियोजनाओं को पूरा करने सहित 30 मांगों को लेकर शुरू हुए इस आंदोलन के दौरान पुलिस फायरिंग में 12 से ज्यादा नागरिक मारे गए थे।

और पढ़े  आईआईटी खड़गपुर: PM मोदी विद्यार्थियों से करेंगे बातचीत, जारी करेंगे खास सिक्का, जानें दौरे का पूरा कार्यक्रम
  • Related Posts

    राजस्थान जेजेएम घोटाला: पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, 7 महीने से थे जेल में

    राजस्थान के बहुचर्चित जल जीवन मिशन (जेजेएम) टेंडर घोटाले में पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी कानूनी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अपील स्वीकार…

    सबरीमाला मंदिर में भक्तों की सेहत से खिलवाड़: होटलों में मिला बासी खाना, निरीक्षण टीम ने कितना जुर्माना लगाया?

    सबरीमाला मंदिर और उसके आसपास की दुकानों में नियमों के उल्लंघन के 29 मामलों में एक संयुक्त निरीक्षण टीम ने कुल 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जानकारी…