रुड़की: लक्सर में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, सड़क पर पड़ा मिला शव, शरीर पर मिले चोट के निशान

लक्सर में रविवार सुबह एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह युवक का शव सड़क पर पड़ा मिला।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में मृतक की पहचान लक्सर के सोसायटी मार्ग निवासी अमित कुमार ( 28 वर्ष ) के रूप में हुई है।
युवक नशे का आदि बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस फिलहाल जांच पड़ताल में जुटी है।
बताया जा रहा है कि कल रात करीब 11 बजे कुछ लोगों ने मृतक के साथ युवकों के बीच झगड़ा होते देखा था। पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
और पढ़े  उत्तराखंड: पूर्व CM हरीश रावत को ED ने पूछताछ के लिए बुलाया, अपनी मां की तस्वीर साथ लेकर कार्यालय पहुंचे
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    हादसा: केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर हादसा,पांच साल के बच्चे की मौत, 1500 यात्री निकाले गए

    केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप रविवार शाम पहाड़ी से पत्थर और मलबा आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद मलबा आने से…