रुड़की- सीएम ने रुड़की को दिया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का तोहफा, की एक्सरसाइज, बैडमिंटन पर भी आजमाया हाथ

Spread the love

मुख्यमंत्री धामी ने रविवार को शहर को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में बड़ी सौगात दी। 3.75 करोड़ की लागत से तैयार हुए कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन कोर्ट के साथ ही जिम की भी सुविधा दी गई है। सीएम ने हरिद्वार विकास प्राधिकरण की सराहना करते हुए कहा कि कॉम्प्लेक्स युवाओं को खेल और मजबूत स्वास्थ्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। इससे पहले सीएम ने पीएम के मन की बात और युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री रविवार की सुबह करीब 11 बजे सबसे पहले दिल्ली रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुना। सीएम ने इसे ऐतिहासिक कार्यक्रम बताते हुए कहा कि इससे उत्तराखंड के निवासियों को हमेशा प्रोत्साहन मिलता है। वहीं, रोडवेज के समीप सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करने के बाद सीएम ने जिम में ट्रेड मिल पर दौड़ लगाई और अन्य उपकरणों से एक्सरसाइज भी की। उन्होंने एकेडमी के बच्चाें के साथ बैडमिंटन भी खेला।

इससे पहले दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में सीएम ने युवाओं से सीधा संवाद करते हुए कहा कि रुड़की विज्ञान, अनुसंधान एवं नवाचार की भूमि है। उत्तराखंड का युवा प्रदेश और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं के लिए स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया और मुद्रा योजना जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार और स्वरोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना है। 

और पढ़े  देहरादून : प्रदेश शिक्षा विभाग में तबादलों की तैयारी तेज, कई वरिष्ठ अधिकारियों के पद लंबे समय से खाली

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, हाउस ऑफ हिमालयाज, एक जनपद-दो उत्पाद और नई पर्यटन नीति जैसी योजनाएं युवाओं को आगे बढ़ा रही हैं। राज्य में बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी आई है तथा साढ़े चार वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। कार्यक्रम में युवाओं ने रोजगार, सोशल मीडिया पर अफवाहों और 2027 के कुंभ मेले की तैयारियों से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका मुख्यमंत्री ने विस्तार से उत्तर दिया।

कार्यक्रम में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, जिलाध्यक्ष भाजपा मधु सिंह, मेयर नगर निगम रुड़की अनीता अग्रवाल, युवा संवाद कार्यक्रम के संयोजक गौरव कौशिक, दायित्वधारी श्यामवीर सैनी, आदेश सैनी, शोभाराम प्रजापति, देशराज कर्णवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, विवेक चौधरी, ध्रुव गुप्ता आदि मौजूद रहे।

सीएम को शिक्षकों एवं प्रजापति समाज ने सौंपा ज्ञापन
भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. प्रदीप त्यागी ने सीएम को पत्र सौंपकर सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने की बाध्यता को समाप्त करने की मांग की। वहीं प्रजापति जनकल्याण समिति रुड़की ने माटी कला बोर्ड में गैर प्रजापति समाज से उपाध्यक्ष चुने जाने के विरोध में सीएम को ज्ञापन सौंपा। इनमें कर्म सिंह, तेजपाल सिंह, सुंदर लाल, रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।

 

 

काले झंडे नहीं दिखा पाए कांग्रेसी, पुलिस ने कार्यालय में किया नजरबंद
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने का कार्यक्रम तय किया था। वह कार्यालय पर एकत्र हुए। जिस पर पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया। इस पर कांग्रेसियाें ने कड़ी नाराजगी जताते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। पत्रकारों से बातचीत में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सीएम का दौरा युवाओं में कोई उत्साह पैदा नहीं कर सका। युवा बेरोजगारी और भर्ती परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक की घटनाओं से निराश हैं। उन्होंने रुड़की के निर्माणाधीन पुल में हो रही देरी, विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है लेकिन लगातार सामने आ रही अनियमितताएं व्यवस्था की विफलता को दर्शाती हैं।

और पढ़े  तीन-चार दिन में उत्तराखंड पहुंचेगा मानसून, आज बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश-तूफान की चेतावनी

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड- कांग्रेस एससी विभाग में दो कार्यकारी चेयरपर्सन नियुक्त, विनोद कुमार और आर्य को मिली जिम्मेदारी

    Spread the love

    Spread the loveअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अनुसूचित जाति विभाग ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए दो कार्यकारी चेयरपर्सन नियुक्त किए हैं। जारी नियुक्ति अधिसूचना के अनुसार  विनोद कुमार…


    Spread the love

    चमोली- गर्भवती महिला की मौत, प्रसव पीड़ा से तड़पती रही, छह घंटे बाद किया रेफर, एंबुलेंस में ही तोड़ा दम

    Spread the love

    Spread the loveचमोली के थराली में प्रसव पीड़ा के दौरान अस्पताल पहुंची 32 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब…


    Spread the love