देहरादून: 21वीं नेशनल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप: हिमाद्रि आइस रिंक पहुंचीं खेल मंत्री, मिलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

खेल मंत्री रेखा आर्या रविवार को हिमाद्रि आइस रिंक में आयोजित 21वीं नेशनल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप-2026 में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए पहुंचीं।

मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड अब केवल पर्यटन के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि शीतकालीन खेलों के लिए भी देश और दुनिया के नक्शे पर अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाद्रि आइस रिंक भारत का एकमात्र और सबसे आधुनिक विश्वस्तरीय इनडोर आइस रिंक है, जो राज्य की खेल क्षमताओं को नई दिशा देने का काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि 21वीं नेशनल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में देश के 21 राज्यों से 500 से अधिक युवा एथलीट प्रतिभाग कर रहे हैं। खिलाड़ी शॉर्ट ट्रैक और फिगर स्केटिंग जैसी ओलंपिक स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह आयोजन देश में आइस स्केटिंग को बढ़ावा देने के साथ ही उत्तराखंड को बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए सक्षम राज्य के रूप में स्थापित करेगा।
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई है। साथ ही नेशनल गेम्स के पदक विजेताओं को ‘आउट ऑफ टर्म’ नौकरी देने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है, जिससे खिलाड़ी आजीविका की चिंता से मुक्त होकर अपने खेल पर पूरा ध्यान केंद्रित कर सकें।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को पारंपरिक पर्यटन के साथ-साथ आधुनिक स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करना है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए मंत्री ने आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया को बधाई दी और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

और पढ़े  उत्तराखंड:13 नवंबर को दून विवि में होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, CM धामी ने की समीक्षा
  • Related Posts

    उत्तराखंड: सरकार के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी हस्ताक्षर अभियान, 23 को सैलजा की मौजूदगी में निकलेगी पदयात्रा

    कांग्रेस प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन तैयारी कर रही है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ.प्रतिमा सिंह के मुताबिक इसे लेकर पार्टी 10…

    उत्तराखंड स्थापना दिवस: युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय, भराड़ीसैंण में सीएम ने की 13 घोषणाएं

    चमोली के भराड़ीसैंण में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को राज्य की 26वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों…