जोरदार धमाके से उड़ी घर की छत,12 लोग गंभीर रूप से घायल, बुधवार तड़के हुआ हादसा

Spread the love

कोतवाली से महज 500 मीटर दूर बगियागांव चौराहे के पास स्थित मियागंज बाजार में बुधवार तड़के हुए जोरदार धमाके से क्षेत्र में दहशत फैल गई। यह धमाका स्थानीय निवासी नजीर के घर में हुआ, जिसमें 12 से अधिक लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 4:40 बजे तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। देखा गया कि नजीर के घर की छत उड़ गई है और अंदर से बार-बार छोटे धमाके हो रहे हैं। सूचना पर पहुंची 108 और 102 की चार एम्बुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
नजीर के बेटे यासीन ने बताया कि उनके पिता नजीर (65), मां जमातुल निशा (62), नूर मोहम्मद (25), सुहैल (17), सदा (12), खुशी (15), सहाना (20) और पड़ोसी अब्दुल हमीद के परिवार के फैजान (8) व कैफ (22) सहित कुछ अन्य लोग घायल हुए। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पड़ोसी अब्दुल हमीद के मकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है। नजीर पहले शादी-ब्याह में आतिशबाजी (गोला बनाने) का काम करता था, लेकिन वर्तमान में उसका लाइसेंस निरस्त था।

Spread the love
और पढ़े  गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा, मेरठ से प्रयागराज का सफर होगा आसान, जानें..
  • Related Posts

    मुरादाबाद में भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, नैनीताल निवासी समेत 4 युवकों की मौत

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रामपुर की तरफ से आ रही कार ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। उनकी पहचान नैनीताल जिले के…


    Spread the love

    गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा, मेरठ से प्रयागराज का सफर होगा आसान, जानें..

    Spread the love

    Spread the loveप्रयागराज-मेरठ के बीच 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। रविवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ मनोज कुमार ने मेरठ में निरीक्षण…


    Spread the love