Suicide केस: रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजाराणिया को हटाया गया, वाई पूरण कुमार के सुसाइड नोट में था नाम

Spread the love

रियाणा के एडीजीपी आईपीएस वाई पूरण कुमार की आत्महत्या मामले में सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारणिया का तबादला कर दिया गया है। अब सुरिंदर सिंह भोरिया को नया एसपी रोहतक नियुक्त किया गया है। आदेश के अनुसार, सुरिंदर सिंह भोरिया एसपी/रोहतक का प्रभार संभालेंगे और नरेंद्र बिजारणिया का आगे के लिए आदेश अलग से जारी होगा।

पूरण कुमार के सुसाइड नोट में बिजाराणिया का नाम था। इससे पहले शुक्रवार को सीएम हाउस में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, गृह सचिव सुमिता मिश्रा और आईएएस राज शेखर वुंडरू की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बीच बैठक हुई थी।
सूत्रों का कहना है कि बैठक में तय हुआ है कि राज्य सरकार डीजीपी शत्रुजीत कपूर व रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजाराणिया पर कार्रवाई के लिए तैयार हो गई है। इस बात को अमनीत पी कुमार व उनके परिजनों को अवगत करा दिया गया है।

एफआईआर में संशोधन पर अड़ा था परिवार

इससे पहले शुक्रवार को पूरण कुमार की पत्नी व परिजनों ने स्पष्ट कर दिया था कि पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार तभी होगा जब एफआईआर में संशोधन डीजीपी शत्रुजीत कपूर व रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजाराणिया का नाम स्पष्ट रूप से शामिल किया जाए और दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

पूरण कुमार के परिवार की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। अमनीत कुमार ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। शुक्रवार को पूरे दिन वाई पूरण के घर पर दलित समुदाय से जुड़े नेता, अधिकारियों व सामाजिक संगठन के लोगों को आना-जाना लगा रहा। उल्लेखनीय है कि

और पढ़े  ब्रजमंडल यात्रा- यात्रा मार्ग पर 2200 पुलिस जवान, पैरा फोर्स तैनात, नूंह हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी नजरबंद

अमनीत पी कुमार के समर्थन में उतरी आईएएस एसोसिएशन

हरियाणा आईएएस अधिकारी संघ ने वाई पूरण कुमार के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। इसके साथ ही उन्होंने अमनीत पी कुमार को समर्थन देते हुए चंडीगढ़ पुलिस और और हरियाणा सरकार से आग्रह किया है कि वे अमनीत कुमार की मांगों को पूरा करे और इस पूरे मामले की गंभीरता, संवेदनशीलता और परिस्थितियों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई करे। एसोसिएशन ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे अमनीत के परिवार के साथ एकजुट होकर खड़े हैं। एसोसिएशन ने कहा कि रोहतक में जिस एफआईआर की वजह से यह घटना हुई है, उसकी भी निष्पक्ष, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरी तरह से जांच की जानी चाहिए।

एसोसिएशन ने हरियाणा सरकार से अनुरोध किया है कि वह अमनीत पी. कुमार और उनके परिवार को इस गहन व्यक्तिगत क्षति और संकट की घड़ी में हर संभव सुरक्षा, कानूनी सहायता, संस्थागत समर्थन और अन्य आवश्यक सहायता प्रदान करे। बैठक के दौरान कुछ आईएएस ने डीजीपी के खिलाफ गुस्सा भी निकाला। उनका कहना था कि जब आईपीएस अफसर अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल करते हैं। जब चाहे वे आईएएस अफसरों को उठा लेते हैं। इससे अधिकारियों में डर है और वे काम भी नहीं कर पा रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया, इनमें ज्यादातर वे लोग बोल रहे थे, जिनके खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो में रहते हुए शत्रुजीत ने कार्रवाई की थी। कुछ ने यह भी कहा कि जिन कुर्सियों पर आईएएस को बैठना चाहिए, वहां भी आईपीएस अफसरों को बैठाया गया है। सरकार को इन्हें हटाना चाहिए।

और पढ़े  स्कूल गोलीबारी में 8 की मौत, 15 घायल, वारदात से पहले आरोपी छात्र ने दादा-दादी को भी मारी थी गोली

Spread the love
  • Related Posts

    ₹2 हजार से ज्यादा के यूपीआई पेमेंट पर क्या लग सकता है चार्ज, नए कानून से क्या बदल जाएगा?

    Spread the love

    Spread the loveक्या 2,000 रुपये से ज्यादा के यूपीआई पेमेंट पर चार्ज लग सकता है? संसद से एक संशोधन विधेयक पारित होने के बाद यही चर्चा सबसे ज्यादा हो रही…


    Spread the love

    झारखंड के प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में उतरी CJP, प्रतिनिधिमंडल पहुंच रहा रांची

    Spread the love

    Spread the loveकॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि पार्टी झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा…


    Spread the love