अयोध्या: सपा की स्टार प्रचारक सांसद डिंपल यादव को देखने उमड़ी भारी भीड़, मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करने पहुंची थी सांसद डिंपल यादव।

Spread the love

 समाजवादी पार्टी की स्टार प्रचारक व सांसद डिंपल यादव अयोध्या पहुंची। अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डा पहुंची डिंपल यादव का समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जोरदार तरीके से स्वागत किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी की स्टार प्रचारक व सांसद डिंपल यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अजीत प्रसाद भारी वोटो से जीतेंगे। सांसद डिंपल यादव ने प्रयागराज हादसे पर अपनी संवेदना व्यक्त करते कहा कि प्रयागराज में हुए हादसे के दौरान जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है ईश्वर उन्हें धैर्य की शक्ति दे और जो लोग घायल है वह जल्द स्वस्थ हों।

उत्तर प्रदेश प्रदेश सरकार ज्यादा से ज्यादा मुआवजा देने का काम करें। बता दे की सांसद व समाजवादी पार्टी की स्टार प्रचारक डिंपल यादव मिल्कीपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अजीत प्रसाद के लिए रोड शो करने पहुंची थी। रोड शो के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व अजीत प्रसाद के समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के जिन नेताओं ने सांसद डिंपल यादव का स्वागत किया है उनमें मुख्य रूप से पूर्व राज्य मंत्री तेज नारायण पांडे पवन, सांसद अवधेश प्रसाद, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव के अलावा बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के लोग मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  फरसा वाले बाबा- हाथ में 15 किलो का हथियार, रात में निकलते थे गोतस्करों को पकड़ने, कई बार हुए जानलेवा हमले
  • Related Posts

    अयोध्या- बिगड़ी व्यवस्था: पेट्रोल-डीजल खत्म का नोटिस चस्पा, अवध क्षेत्र में पंपों पर जबरदस्त भीड़

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में अफवाहों के बीच जिले में पेट्रोल-डीजल का संकट अब खुलकर सड़कों पर दिखने लगा है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म के नोटिस चस्पा…


    Spread the love

    हरीश राणा- देश में पहली बार किसी ने पाई इच्छामृत्यु, एम्स के डॉक्टरों ने ऐसे दूर की हरीश की तकलीफ

    Spread the love

    Spread the loveअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर अस्पताल (आईआरसीएच) के पैलिएटिव केयर वार्ड में भर्ती गाजियाबाद के हरीश राणा की आखिर 10 दिन बाद निधन हो गया।…


    Spread the love