सड़क हादसा- गर्दन धड़ अलग-अलग,सड़क पर बहता रहा खून..6 युवक-युवतियों की हुई मौत

Spread the love

देहरादून ओएनजीसी चौक के पास सोमवार रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। भीषण हादसे में छह युवक-युवतियों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि घटनास्थल का हाल देख हर किसी की रूह कांप गई। मरने वालों में तीन युवतियां शामिल थी।

 

भीषण हादसे में जान गवांने वाले युवक-युवतियों की उम्र 18 से 24 साल की थी। जोकि दिल्ली, दून और हिमाचल के रहने वाले थे। सभी देहरादून के ही प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ रहे थे। हादसे की खबर पर रात को पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एक कंटेनर व एक इनोवा गाड़ी की आपस में जबरदस्त टक्कर हुई थी। कंटेनर मौके पर बिना चालक, बिना नंबर प्लेट के खड़ा मिला। कंटेनर के पिछले हिस्से में कार टकराई मालूम हुई।

मौके पर बिना नंबर प्लेट की इनोवा कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मिली। जिसमें कुल सात लोग सवार थे। इनमें से छह की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक घायल अवस्था में मौके पर मिला।

मौके पर सभी मृत छह युवकों को 108 के माध्यम से कोरोनेशन, दून अस्पताल और इंदिरेश अस्पताल मोर्चरी भेजा गया।  घायल सिद्धेश अग्रवाल (25) अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

 

 

 

मृतक 
1-कुणाल कुकरेजा (23) S/O जसवीर कुकरेजा निवासी राजेंद्र नगर देहरादून, मूलनिवासी चंबा हिमाचल प्रदेश (मृत)
2-गुनीत (19) D/o तेज प्रकाश सिंह साई लोक जीएमएस रोड देहरादून
3-नव्या गोयल (23) पुत्री पल्लव  गोयल निवासी 11 आनंद चौक तिलक रोड
4-अतुल अग्रवाल (24) पुत्र सुनील अग्रवाल निवासी कालिदास रोड
5-कामाक्षी (20) पुत्री तुषार सिंघल निवासी कावली रोड देहरादून
5-ऋषभ जैन (24) S/O ऑफ तरुण जैन निवासी  राजपुर रोड

और पढ़े  हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

घायल
सिद्धेश अग्रवाल (25) घायल -पुत्र विपिन कुमार अग्रवाल निवासी आसियाना शोरूम मधुबन के सामने राजपुर रोड

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, मगर भारत में नहीं दिखेगा साया, अध्ययन का बड़ा अवसर

    Spread the love

    Spread the loveवर्ष 2026 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। विशेष बात है कि इस बार चंद्रग्रहण के दिन ही भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार…


    Spread the love

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love