देवप्रयाग- तोताघाटी के पास सड़क हादसा, तीन पैराफिट तोड़ते हुए मीटर गहरी खाई गिरा ईंटों से भरा ट्रक, चालक गंभीर

Spread the love

षिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी के पास एक अनियंत्रित ट्रक तीन पैराफिट तोड़ते हुए करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे देर रात ही रेस्क्यू कर एम्स ऋषिकेश भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात करीब ग्यारह बजे महादेव चट्टी (तोताघाटी) स्थित गर्तांगली ढाबे के मालिक सुमित ने पुलिस कंट्रोल रूम 112 को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली देवप्रयाग और बछेलीखाल चौकी की पुलिस टीम आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी एसआई सावर सिंह के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य के लिए पहुंच गई।

चालक को सुरक्षित बाहर निकाला
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और ढाबा मालिक सुमित ने बताया कि ईंटों से लदा एक ट्रक ऋषिकेश से हेलंग चमोली की तरफ जा रहा था। तोताघाटी के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। पुलिस के निरीक्षण के दौरान सड़क पर मिले टायरों के निशान से पता चला कि ट्रक अपनी दिशा छोड़कर विपरीत दिशा में गया और तीन पैराफिटों को तोड़ता हुआ सीधे 150 मीटर गहरी खाई में समा गया।

 

अंधेरे और ढलान के कारण रेस्क्यू टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब रात 2 बजे बजे पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने ट्रक चालक को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस के माध्यम से तुरंत एम्स ऋषिकेश उपचार के लिए भिजवाया। घायल चालक की पहचान अजय क्षेत्री (24) के रूप में हुई है, जिसके हाथ और दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।

और पढ़े  पिथौरागढ़- शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, चार कमरों में रखा सामान जला

 

मामले में कोतवाल प्रमोद बहुगुणा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रात के अंधेरे और गहरी खाई होने के कारण बचाव कार्य में काफी चुनौतियां आईं, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाल कर समय पर अस्पताल पहुंचा दिया है। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश के श्यामपुर निवासी ट्रक मालिक सुरेंद्र राणा और घायल चालक के परिजनों को घटना के संबंध में सूचित कर दिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    रुड़की – गुरुकुल नारसन के टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव

    Spread the love

    Spread the loveरुड़की में गुरुकुल नारसन क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में आज एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। युवक की पहचान कपिल(40) पुत्र मेघवाल निवासी टिकौला कलां के…


    Spread the love

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन: कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, शिवराज-रामदेव और संत समाज भी मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्वालापुर मार्ग स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में…


    Spread the love