ऋषिकेश – एक बार फिर से गंगा में दिनभर तैरती दिखी रंग-बिरंगी राफ्ट, पर्यटकों ने राफ्टिंग का उठाया लुत्फ

मुनि की रेती क्षेत्र में एक बार फिर से गंगा रंग-बिरंगी राफ्टों से गुलजार होने लगी है। बीते 10 सितंबर से शुरू हुई राफ्टिंग सीजन के बाद पर्यटक लगातार राफ्टिंग के लिए ऋषिकेश पहुंच रहे हैं। इससे राफ्टिंग व्यावसायियों के चेहरे पर भी रौनक लौट आई है। इस वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

सोमवार को मुनि की रेती क्षेत्र में करीब 500 पर्यटकों ने गंगा में राफ्टिंग का लुत्फ उठाया। गंगा का जलस्तर अधिक होने के कारण फिलहाल ब्रह्मपुरी से रामझूला तक 10 किमी की दूरी तक ही राफ्टिंग की अनुमति दी गई है। वहीं राफ्टिंग शुरू होते ही पर्यटकों ने ऑनलाइन बुकिंग करानी भी शुरू कर दी है।

राफ्टिंग रोटेशन समिति के अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि आने वाले वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद। गंगा का जलस्तर और कम होने के बाद शिवपुरी से राफ्टिंग का संचालन शुरू किया जाएगा। कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।

शनिवार और रविवार के लिए पहले ही ऑनलाइन बुकिंग हो चुकी है। वहीं क्षेत्र के जंगल कैंप में भी पर्यटकों की भीड़ जुटने लगी है। मौसम साफ होने के बाद अब पर्यटक कैंप में रुकना पसंद कर रहे हैं। सोमवार को भी शिवपुरी और नीलकंठ मार्ग के कैंप पर्यटकों से गुलजार रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट: हल्द्वानी शिफ्टिंग की योजना को लगा तगड़ा झटका, 30 हेक्टेयर वन भूमि प्रस्ताव खारिज
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…