चौरासी कुटिया का जीर्णोद्धार हो रहा है लेकिन इसके मूलरूप में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही चौरासी कुटिया अपने मूल स्वरूप में भव्य और दिव्य नजर आएगी। कार्यदायी संस्था का कहना है कि करीब डेढ़ वर्ष के भीतर कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
चौरासी कुटिया को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की योजना पर कार्य शुरू हो गया है। राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिलते ही चौरासी कुटिया (बीटल्स आश्रम) का जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कर दिया गया है।








