ऋषिकेश: अपने गांव में सुबह भ्रमण पर निकले CM योगी, स्कूल पहुंचने पर बच्चों ने किया स्वागत

Spread the love

 

पने गांव पंचूर पहुंचे योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव भ्रमण पर निकले। सीएम योगी के गांव भ्रमण की खबर सुनकर ग्रामीण और बच्चे उत्साह के साथ अपने घरों से निकलकर बाहर पंक्तिबद्ध खड़े हो गए।

 

इस दौरान घरों के बाहर खड़े बच्चों और ग्रामीणों से योगी आदित्यनाथ ने कुशलक्षेम पूछी। बच्चों और युवाओं ने योगी आदित्यनाथ के पैर छुए जबकि उम्र में वरिष्ठ लोगों को योगी ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया। सीएम योगी बच्चों से खूब बातें करते नजर आए।

इस दौरान पैंया गांव से अपनी बुआ की बेटी के विवाह समारोह में पहुंचे प्रिशा बेलवाल,शिवन्या बेलवाल,शौर्य बेलवाल,भाविक बेलवाल, आरित बेलवाल,आकर्ष बेलवाल ने बताया कि उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को पहली बार देखा है।

योगी आदित्यनाथ ने स्वयं आगे बढ़कर बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई।  इस दौरान बच्चे उत्साहित और खुश नजर आए। बच्चों के साथ बर्ताव देखकर अभिभावक विनोद बेलवाल,अनिल बेलवाल,सुशील बेलवाल,सुनील,शशि,धीरज,नीरज ने कहा कि इतनी नजदीक से योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे उन्हें यकीन नहीं था। उन्होंने सीएम योगी के साथ फोटो खिंचवाई। 

 

नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया
सीएम योगी आदित्य नाथ ने जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराह्न करीब सवा तीन बजे यमकेश्वर स्थित हेलिपैड पर पहुंचे। यहां जन प्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। उसके बाद योगी आदित्यनाथ हेलिपैड से कुछ ही दूरी पर स्थित यमकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे।

मंदिर में करीब 10 मिनट तक पूजा-अर्चना की। योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी के साथ दोपहर 3:34 बजे जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर पहुंचे और नवनिर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भव्य भवन उपलब्ध हुआ है। एक माह बाद छात्र-छात्राओं के लिए फर्नीचर सहित अन्य सभी मूलभूत जरूरतें पूरी की जाएंगी। सीएम योगी ने कल यही अपने गांव में प्रवास किया और आज शनिवार सुबह वह गांव भ्रमण पर निकले।

और पढ़े  भूकंप- उत्तराखंड में भूकंप के झटके, रुद्रप्रयाग में 3.06 रही तीव्रता, उत्तरकाशी में भी किए गए महसूस

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    पीएम मोदी की देहरादून यात्रा-  अभेद्य सुरक्षा, पहली बार दून में होगा 12 किमी का रोड शो और PM की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love