ऋषिकेश- CM योगी का पंचूर में भव्य स्वागत, बच्चों को दुलारते दिखे, बोले-हम भी तेरे दादा लगते हैं

Spread the love

सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने घर पर लोगों से मिलते रहे। सुबह से ही ऋषिकेश,नरेंद्र नगर,कोटद्वार, देहरादून से आए प्रशंसक, नाते रिश्तेदार,आसपास के ग्रामीण और जन प्रतिनिधि योगी से मिलने के इंतजार में दिखाई दिए। कई लोग तो अपने दोस्तों को भी योगी आदित्यनाथ से मिलवाने पंचूर पहुंचे थे। लोग गेट पर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

सीएम योगी गांव भ्रमण पर निकले, तो रास्ते में मिले बच्चों को खूब दुलार किया। इस दौरान एक छोटा सा बच्चा फूल लेकर सीएम योगी को देने पहुंचे। बच्चे ने पैर छुए तो सीएम योगी ने उसे चॉकलेट की एक पोटली दी। बच्चा उस पोटली को अपने दादा को देने लगा। इस सीएम ने बच्चे से कहा कि हम भी तेरे दादा लगते हैं।

इस दौरान नव विवाहित जोड़ा भी उनके आवास में पहुंचा और योगी ने उन्हें आशीर्वाद दिया।  इस दौरान नव विवाहित जोड़े  शिवानी बडोला और योगेश सेमवाल ने योगी आदित्यनाथ के साथ फोटो भी खिंचवाई।

कांडी निवासी जयवीर नेगी ने बताया कि  जब वह योगी आदित्यनाथ से मिले तो योगी ने उनका नाम पता पूछा तो वह पहचान नहीं पाए जब उन्होंने अपने पिताजी और चाचा जी का नाम बताने पर वह पहचान गए और पूछा कि पिताजी एवं चाचा जी कैसे हैं।

 

कांडी निवासी जयवीर नेगी ने बताया कि  जब वह योगी आदित्यनाथ से मिले तो योगी ने उनका नाम पता पूछा तो वह पहचान नहीं पाए जब उन्होंने अपने पिताजी और चाचा जी का नाम बताने पर वह पहचान गए और पूछा कि पिताजी एवं चाचा जी कैसे हैं।

और पढ़े  रुड़की- ज्वैलरी और खिलौने की दुकानों में लगी भीषण आग, साबिर पाक के सालाना उर्स के बीच मची अफरातफरी
CM Yogi Visit Panchur Villagers arrived to meet young women extended invitations to their weddings

इस दौरान कुछ ग्रामीण युवतियां अपनी शादी का कार्ड लेकर योगी से मिलने आए थे। योगी को कार्ड देते हुए उन्हें शादी समारोह में आने का निमंत्रण देते नजर आए। योगी ने विवाह में शामिल होने की हामी भरते हुए फोटो खिंचवाई।

CM Yogi Visit Panchur Villagers arrived to meet young women extended invitations to their weddings

दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ ने जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर में नव निर्मित दोमंजिला कक्षा कक्ष भवन के लोकार्पण सहित पंचूर गांव में निर्माणाधीन मंदिर का निरीक्षण किया था। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव भ्रमण पर निकले योगी ने बच्चों और ग्रामीणों के साथ फोटो खिंचवाई। शाम को अपनी माता से मिलकर कमरे से बाहर निकले और अपनी दोनों बहनों और वहां मौजूद लोगों को हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए घर विदा हुए।

CM Yogi Visit Panchur Villagers arrived to meet young women extended invitations to their weddings

सीएम योगी दोपहर सवा तीन बजे गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय पहुंचे। यहां पर प्राचार्य प्रो. योगेश कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर सीएम योगी का स्वागत किया। सीएम योगी ने परिसर में स्थापित महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने परिसर में 128 बटालियन कश्याली के कर्नल एस सिद्दीकी और प्राचार्य के साथ महाविद्यालय परिसर में आम के पौधे का रोपण किया। साथ ही स्टाफ को परिसर में पौधे लगाने के निर्देश दिए। स्थानीय पर्यावरण के अनुकूल फलदार पौध रोपण के निर्देश दिए। योगी ने यहां इसी सत्र से बीएससी शुरू होने पर नव निर्मित विज्ञान लैब एवं कंप्यूटर लैब का निरीक्षण किया। स्थानीय विधायक विधायक रेनू बिष्ट को खेल मैदान को मिनी स्टेडियम में विकसित करने को कहा। दोपहर साढ़े तीन बजकर 24 मिनट पर वह बिथ्याणी महाविद्यालय स्थित हैलीपेड से हेलिकॉप्टर में सवार होकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट निकल गए।

और पढ़े  हल्द्वानी- रकसिया नाले के तेज बहाव में बही बाइक, चालक बाल-बाल बचा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड HC: हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने और बिना केंद्र सरकार की अनुमति के भूमि आरक्षित करने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर…


    Spread the love

    नैनीताल- अपराधियों पर शिकंजा: DM ललित मोहन रयाल ने छह अपराधियों को 6 माह के लिए किया जिला बदर

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के न्यायालय ने छह अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई गुंडा नियंत्रण कानून के…


    Spread the love