ऋषिकेश: आठवीं की छात्रा तिलक लगाकर पहुंची स्कूल तो शिक्षिका ने छात्रा को किया क्लास से  बाहर,साफ़ करने को कहा तिलक

 

तिलक लगाकर स्कूल पहुंची छात्रा को कक्षा से बाहर करने पर आक्रोशित हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विद्यालय प्रशासन का घेराव किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से भविष्य में ऐसा न किए जाने का आश्वासन देने पर कार्यकर्ता शांत हुए।

बीते बुधवार को शहर के एक विद्यालय में आठवीं की छात्रा तिलक लगाकर स्कूल पहुंची थी। इस दौरान शिक्षिका ने छात्रा को कक्षा से बाहर कर तिलक साफ कर कक्षा में आने को कहा। जिस पर छात्रा तिलक साफ कर कक्षा में बैठी। स्कूल से छुट्टी होने के बाद छात्रा ने उक्त बात परिजनों को बताई।

विद्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं ने जातया विरोध
बृहस्पतिवार को परिजन राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के सदस्यों के साथ विद्यालय पहुंचे और प्रधानाचार्य का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने शिक्षिका की ओर से लिखित माफी मांगने को कहा। करीब आधे घंटे तक विद्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं ने विरोध जातया।

प्रधानाचार्य ने घटना पर खेद जताया और भविष्य में ऐसा दोबारा न होने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र भटनागर ने कहा कि हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने का प्रयास किया गया तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भटनागर ने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने घटना पर माफी मांगी है।

और पढ़े  रेखा आर्या प्रकरण: गिरधारी से राज उगलवाएगी एसआईटी, मांगी 3 दिन की कस्टडी रिमांड, कई बिंदुओं पर होंगे सवाल
  • Related Posts

    CM योगी की मां पंचतत्व में विलीन: अंतिम परिक्रमा कर भावुक होकर मां को किया नमन, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे बेटों शैलेंद्र और…

    मां को अंतिम विदाई: पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावुक हुए CM योगी, कंधा देकर घर से अर्थी लेकर निकले

    उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पंचुर गांव से माता सावित्री देवी की शव यात्रा के साथ लक्ष्मणझूल कांडी सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। इससे…